रांची। लोकसभा चुनाव 2024 में झामुमो सोरेन परिवार की 2 बहुओं को मैदान में उतार सकती है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि झामुमो दुमका से स्व.दुर्गा सोरेन की पत्नी और जामा विधायक सीता सोरेन मुर्मू पर दांव खेल सकती है। वहीं गिरिडीह से कल्पना सोरेन मुर्मू को पार्टी टिकट दे सकती है। चर्चा तो यह भी है कि अगर दुमका से सीता सोरेन चुनाव लड़ती है तो जामा से उनकी बेटी जयश्री को टिकट देकर उसकी राजनीति में एंट्री करा सकती है। हालांकि, दुमका सीट से वसंत सोरेन और प्रो. स्टीफन मरांडी की भी दावेदारी है।
राजमहल,चाईबासा से कौन
राजमहल सीट की बात करें तो यहां से वर्तमान सांसद विजय हांसदा को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर राजमहल सीट से बागी नेता लोबिन हेंब्रम दावा ठोक रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि अगर पार्टी ने विजय हांसदा को टिकट दिया तो वह रास्ता बदल लेंगे। चाईबासा सीट की बात करें तो गीता कोड़ा के पाला बदलने के बाद यह सीट भी झामुमो को खाते में आ गई है। ऐसे में पार्टी चाहेगी कि यहां से किसी मजबूत दावेदार को उतारा जाए। ऐसे में चर्चा है कि पार्टी दीपक बिरूआ और सुखराम उरांव पर दांव खेल सकती है। वहीं जोबा मांझी भी यहां से टिकट की रेस में हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कल तक गठबंधन में रही गीता कोड़ा के खिलाफ झामुमो किसे उतारेगी।
जमशेदपुर और लोहरदगा से कौन
जमशेदपुर सीट की बात करें तो ईचागढ़ विधायक सविता महतो का नाम सबसे आगे चल रहा है। इस सीट से खरसांवा विधायक दशरथ गगराई, निरल पूर्ति का नाम भी चर्चा में है। मगर इस गैर आरक्षित सीट से उम्मीद कम ही है कि पार्टी किसी आदिवासी को उतारेगा। इस सीट से गैर आदिवासी का नाम ही तय माना जा रहा है। आखिरी में लोहरदगा सीट की बात करें तो इसपर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। झामुमो इस सीट से चमरा लिंडा को उतराना चाहती है वहीं कांग्रेस इस सीट को छोड़ने के लिए राजी नहीं है। आखिरी में आपको बात दें कि यह महज एक आकलन है। किस सीट पर किसकी दावेदारी होगी इसकी तस्वीर अगामी 2-3 दिन में साफ हो जाएगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



