•  कांग्रेस के एकतरफा सीट और प्रत्याशी घोषणा से झामुमो खफा
  • लोहरदगा सीट पर चमरा का उतरना तय
  • झामुमो ने लोहरदगा सीट से प्रत्याशी का किया ऐलान तो फ्रेंडली फाइट संभव

रांची। कांग्रेस द्वारा तीन सीटों पर प्रत्याशी के ऐलान के बाद आज शाम साढ़े चार बजे झामुमो प्रत्याशियों की घोषणा करेगा। गांडेय विधानसभा उपचुनाव सीट से भी झामुमो आज अपने प्रत्याशी का ऐलान कर सकता है। पार्टी यहां से कल्पना सोरेन को प्रत्याशी बना सकती है. इधर कांग्रेस द्वारा बिना राय-मशवरा किये लोहरदगा सीट से प्रत्याशी का ऐलान करने को लेकर झामुमो में नाराजगी है। झामुमो लोहरदगा के पांच में से तीन सीटों पर अपने सबसे मजबूत प्रत्याशी चमरा लिंडा और दो विधायकों को उतारना चाह रहा था। लेकिन कांग्रेस के खूंटी, हजारीबाग और लोहरदगा सीट से प्रत्याशी घोषित करने के बाद झामुमो की चिंता बढ़ गयी है. अब झामुमो लोहरदगा सीट पर क्या कदम उठाता है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं। क्या झामुमो लोहरदगा में चमरा लिंडा को उतारकर दोस्ताना संघर्ष का ऐलान करेगा, या फिर चमरा लिंडा खुद निर्दलीय या झारखंड पार्टी के सिंबल पर चुनावी मैदान में उतरेंगे, इन सभी सवालों पर आज शाम पांच बजे तक पटाक्षेप होने की संभावना है।

झामुमो के संभावित लोकसभा प्रत्याशी

  • दुमका : नलिन सोरेन
  • राजमहल : विजय हांसदा
  • लोहरदगा :चमरा लिंडा
  • चाईबासा : दशरथ गगराई
  • गिरिडीह : मथुरा महतो
  • जमशेदुपर : सुमन महतो, सबिता महतो, कुणाल षाडंगी
  • गांडेय विधानसभा उपचुनाव सीट : कल्पना सोरेन
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version