पहली बार स्थापना दिवस में कल्पना सोरेन होंगी शामिल
रांची। झामुमो गिरिडीह जिला का 51वां स्थापना दिवस समारोह 4 मार्च को आक्रोश दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। कार्यक्रम को लेकर शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों को होर्डिंग और हरा झंडा से पाट दिया गया है। शहरी क्षेत्र के मुख्य मार्गों में दो दर्जन से अधिक तोरणद्वार बनाये गये हैं। गिरिडीह झंडा मैदान में मुख्य समारोह होगा। समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहेंगी।
तैयारी की मॉनिटरिंग कर रहे सुदिव्य-सरफराज
गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय के पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद दिनभर मॉनिटरिंग करते रहे। जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि स्थापना सह आक्रोश दिवस को लेकर सभी तैयारी पूरी हो गयी है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से झामुमो कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कहा कि केंद्र की तानाशाह सरकार ने लोकतंत्र पर हमला किया है। झारखंड की मौजूदा हालात हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ यह व्यवहार आदिवासी होने की वजह से हुआ। कहा कि भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव में पराजय को पचा नहीं पायी है।
भाजपा के षड्यंत्र का होगा पदार्फाश: डॉ सरफराज
गांडेय के पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद ने कहा कि आक्रोश दिवस के माध्यम से भाजपा के षड्यंत्र का पर्दाफाश किया जायेगा। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से जनता में आक्रोश है। कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरा जायेगा।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



