इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिये घटना का विवरण दिया
चाकू की नोक पर सात लोगों ने मेरा बलात्कार किया
दुमका। हंसडीहा इलाके में गैंगरेप की शिकार स्पेन की महिला ने कहा है कि दुष्कर्मी उसकी हत्या करना चाहते थे। उस महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने पूरी घटना का ब्योरा दिया है। इसके अनुसार महिला एक ट्रैवल ब्लॉगर है और वह अपने पति के साथ बाइक ट्रिप पर भारत आयी थी। इससे पहले यह दंपति पाकिस्तान और बांग्लादेश भी गया था। वीडियो में स्पेनिश महिला ने कहा, सात लोगों ने मेरा बलात्कार किया है। उन्होंने हम पर हमला किया, हमें पीटा और हमें लूट लिया। उन्होंने हमारी गर्दन पर चाकू रखा और हमें जान से मारने की धमकी भी दी। वे सात लोग थे। 28 साल की यह महिला अपने पति के साथ दुमका से बिहार और फिर नेपाल जाने वाली थी। हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में उन दोनों ने शुक्रवार की रात अस्थायी तंबू लगा कर रात बिताने का फैसला किया था। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि जब वह अपने पार्टनर के साथ तंबू में सो रही थी, तभी सात लोग वहां घुस आये और दोनों की पिटाई कर बारी-बारी से महिला का रेप किया।
चार आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
इस बीच वारदात से हर कोई सहमा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोगों का गु्स्सा फूट रहा है और जल्द से जल्द विदेशी महिला के लिए इंसाफ की गुहार लगायी जा रही है। इस बीच पुलिस ने सात में से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, हालांकि तीन अब भी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि सभी सातों की पहचान कर ली गयी है।
क्या कहा एसपी ने
दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खैरवार ने कहा कि शुक्रवार की रात एक महिला और पुरुष ने उधर से गुजर रही पुलिस पेट्रोलिंग टीम को रोका। उन्होंने पुलिस टीम से जो कुछ कहा, वह पुलिसकर्मियों को समझ नहीं आया, क्योंकि वे अंग्रेजी और स्पेनिश बोल रहे थे। पुलिस टीम उन्हें लेकर पास के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची, जहां महिला के साथ बलात्कार की जानकारी मिली।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



