400 पार का संकल्प पूरा होगा, झारखंड में 14 सीटों पर एनडीए की जीत होगी
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में युवा इंटक नेता, यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष कुमार रवि चौबे और उनके सैकड़ों समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलायी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए झारखंड भी तैयार है। लोग लगातार भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। जनता का भरोसा मोदी पर बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प सत्ता के लिए नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी, दलित पिछड़े सभी वर्गों की सेवा के लिए है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वंचित वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़े हैं। आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन से 400 पार का संकल्प पूरा होगा। झारखंड में 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से विकास की उम्मीद बेमानी है। लोकसभा के बाद झारखंड में भी भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने का संकल्प लें।
भाजपा पार्टी नहीं परिवार है: बाउरी
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा पार्टी नहीं परिवार है। युवाओं के बीच पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा। देश का भविष्य आज मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और मजबूती के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
भाजपा की नीति स्पष्ट: रवि
कुमार रवि चौबे ने कहा कि भाजपा ही ऐसी एकमात्र पार्टी है, जिसकी स्पष्ट नीति है। विकास का संकल्प और नीयत है और विश्व प्रसिद्ध नेता हैं। संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और धन्यवाद ज्ञापन अशोक बड़ाइक ने किया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



