रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान सोनिया और कल्पना के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इससे पहले कल्पना मुर्मू सोरेन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से भी मुलाकात की। रविवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली का आयोजन किया गया है। इसमें गठबंधन के घटक दलों के तमाम बड़े नेता नजर आएंगे। इसी रैली में हिस्सा लेने के लिए कल्पना मुर्मू सोरेन दिल्ली गई हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version