पति के जेल जाने के बाद फ्रंट पर करेंगी सियासत
लोकसभा चुनाव में होंगी झामुमो की स्टार प्रचारक
रांची। झारखंड की राजनीति में शिबू सोरेन परिवार की एक और सदस्य की राजनीति में इंट्री होनेवाली है। आप कल्पना कर सकते हैं कि आखिर वह सदस्य कौन है। वह सदस्य हैं कल्पना सोरेन। पति हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद वह फ्रंट पर आकर अब सियासत करनेवाली हैं। दस मार्च को बरहेट से वह चुनावी बिगुल फूंक सकती हैं। चर्चा है कि लोकसभा चुनाव में वह झामुमो की स्टार प्रचारक भी होंगी। बरहेट हेमंत सोरेन का विधानसभा क्षेत्र है। वह वहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनाव को लेकर विचार विमर्श भी कर सकती हैं। पिछले पांच दशक से अधिक समय से राजनीतिक तौर पर सक्रिय शिबू सोरेन के परिवार में कल्पना कभी एक्टिव नहीं रहीं, लेकिन अब ये तय लगभग है कि पति के जेल जाने के बाद वह फ्रंट में आकर राजनीति में अपनी भूमिका अदा करेंगी।
हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन हर कदम पर अपने पति के साथ हैं। इन दिनों वह पति हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया की कमान भी संभाल रही हैं। हेमंत सोरेन जब तक जनता के बीच लौटकर नहीं आते हैं, तब तक कल्पना मुर्मू सोरेन ही हेमंत सोरेन का ट्विटर हैंडल करेंगी। कल्पना हमेशा हेमंत के साथ ढाल बनकर खड़ी नजर आयी हैं। वह पति से साथ कदम से कदम मिलाकर चलती दिखती हैं। उन्होंने कहा भी है कि पुरुखों ने अन्याय और दमन के खिलाफ हूल और उलगुलान किया था, अब फिर वह वक्त आ गया है। सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर निशाना भाजपा पर साध रही हैं। संथाल से चुनावी शंखनाद करने से फायदा सीधा पार्टी को होगा। कल्पना सोरेन अब तक तो सामाजिक कार्यों में सक्रिय थीं, लेकिन अब राजनीतिक रूप से भी मैदान में उतरेंगी। यह पहला मौका होगा कि जब हेमंत सोरेन के बिना चुनावी मैदान में उतरेंगी। बताया जा रहा है कि कल्पना सोरेन बरहेट में न्याय यात्रा समेत और कई कार्यक्रम को भाग ले सकती हैं। इसे लेकर झामुमो प्रखंड कार्यालय बरहेट में प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर न्याय यात्रा के बारे में विमर्श किया गया।
संथाल से चुनावी बिगुल फूंकेंगी कल्पना सोरेन!
Previous Articleभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी
Next Article मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन चार मार्च को जाएंगे गिरिडीह
Related Posts
Add A Comment