रांची। साहित्यकार डॉ सुभाष चंद्र यादव को मैथिली भाषा साहित्य का प्रतिष्ठित विश्वंभर मैथिली साहित्य सम्मान प्रदान किया जायेगा। इस संबंध में दूरदर्शन के पूर्व निदेशक साहित्य सम्मान के संयोजक प्रमोद कुमार झा ने शनिवार को बताया कि डॉ यादव को वर्ष 2023 का यह सम्मान मिलेगा। सुपौल के सुभाष चंद्र मैथिली, हिंदी, बांग्ला, संस्कृत, उर्दू, अंग्रेजी, स्पेनिश और फ्रेंच भाषा के भी जानकार हैं। मैथिली भाषा में लगभग 70 से अधिक कथाएं, 30 समीक्षा और हिंदी, बांग्ला, अंग्रेजी में अनेक अनुवाद प्रकाशित हैं। वर्ष 2013 में सुभाष चंद्र को प्रबोध साहित्य सम्मान मिल चुका है। 10 मार्च को रांची में विश्वंभर मैथिली साहित्य सम्मान प्रदान किया जायेगा। मौके पर विश्वंभर फाउंडेशन के प्रमुख नवीन झा, राजेश झा, अमरनाथ झा, डॉ मोहन झा, किशोर झा, गौतम सहित अन्य भी उपस्थित थे।