रांची। रांची सिविल कोर्ट सहित झारखंड के सभी जिला न्यायालयों में एक अप्रैल से मॉर्निंग कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई शुरू हो जाएगी। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार झारखंड हाई कोर्ट ने पत्र जारी कर मॉर्निंग कोर्ट में सुनवाई शुरू करने की सूचना जारी कर दी है।

मॉर्निंग कोर्ट में अदालत के कामकाज का समय सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह व्यवस्था 29 जून तक चलेगी। फिलहाल झारखंड की निचली अदालतों में डे कोर्ट में सुनवाई हो रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version