Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सांसद संजय सेठ ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया कहा : आप पर हम सबको गर्व है
    Top Story

    सांसद संजय सेठ ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया कहा : आप पर हम सबको गर्व है

    adminBy adminMarch 29, 2024Updated:March 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। एरोबिक नेशनल चैंपियनशिप 2024 में झारखंड ने पहली बार मेडल जीता है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड से 13 खिलाड़ियों की टीम ने भाग लिया था। जिसमें सीनियर और जूनियर टीम के खिलाड़ी शामिल थे। झारखंड के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब जिमनास्टिक से जुड़े राष्ट्रीय खेल में यहां के खिलाड़ी विजय हुए हैं। जम्मू कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल देकर उनकी जीत का सम्मान किया गया। जम्मू कश्मीर से जीतने के बाद सभी खिलाड़ी रांची पहुंचे और सांसद संजय सेठ के केंद्रीय कार्यालय में उनसे मुलाकात की। श्री सेठ ने सभी खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू भी मौजूद रहे। सांसद श्री सेठ ने सभी विजेता खिलाड़ियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किये और सांसद के सहयोग के लिए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इन खिलाड़ियों ने सांसद खेल महोत्सव में भी अपनी सहभागिता निभाई थी। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री सेठ ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता है। खिलाड़ियों के प्रति उनका लगाव है कि वह विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े खिलाड़ियों से अपना जुड़ाव रखते हैं। प्रधानमंत्री की प्रेरणा और उत्साहवर्धन का प्रतिफल है कि आज हमारे झारखंड के खिलाड़ी भी राज्य के लिए मेडल ला रहे हैं। इतिहास बना रहे हैं। संसद ने कहा कि इन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हो, आने वाले दिनों में यह खिलाड़ी भी एरोबिक्स और जिमनास्टिक जैसे क्षेत्र में झारखंड को और बेहतर पदक दिला सकें। झारखंड का नाम दुनिया में रोशन कर सकें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकनाडा के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के लिए कोरी एंडरसन यूएसए की टीम में, उन्मुक्त बाहर
    Next Article दिल्ली के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बाद रियान पराग ने कहा-पिछले तीन दिनों से बिस्तर पर था
    admin

      Related Posts

      वोट चोरी पर कांग्रेस का हमला, दलित-आदिवासियों को बताया टारगेट

      September 18, 2025

      झारखंड में अवैध खनन व बालू माफियाओं का है बोलबाला : अरुण सिंह

      September 18, 2025

      पलामूः ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली के आरोप में दरोगा निलंबित, पूरे थाने के जवान बदले

      September 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वोट चोरी पर कांग्रेस का हमला, दलित-आदिवासियों को बताया टारगेट
      • झारखंड में अवैध खनन व बालू माफियाओं का है बोलबाला : अरुण सिंह
      • पलामूः ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली के आरोप में दरोगा निलंबित, पूरे थाने के जवान बदले
      • आतंकी असहर को बोकारो लेकर आई दिल्ली स्पेशल सेल की टीम
      • नयी जीएसटी व्यवस्था लागू होने से जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : योगी आदित्यनाथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version