लखनऊ। बांदा से मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर के लिए एंबुलेंस से रवाना हो गा है। मुख्तार के शव के साथ उनका छोटा बेटा उमर अंसारी और बड़ी बहू निखत सहित कई लोग हैं। गाजीपुर पहुंचने में शव को लगभग छह घंटे लगेंगे। शव के साथ पुलिस का वज्र वाहन सहित भारी पुलिस बल भी है। बताया जा रहा है कि देर रात मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर पहुंचेगा। शनिवार सुबह उसको कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। जहां कब्र को तैयार किया जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version