Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल: 14 महीने में तीसरी बार संसद में विश्वास मत
    दुनिया

    नेपाल: 14 महीने में तीसरी बार संसद में विश्वास मत

    adminBy adminMarch 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नेपाल। पिछले 14 महीने में यह तीसरी बार है जब प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड को संसद में अपना बहुमत साबित करना पड़ा है। बार-बार गठबन्धन दलों में परिवर्तन के कारण प्रधानमंत्री को संवैधानिक व्यवस्था के मुताबिक बहुमत लेना पड़ता है।

    पुराने सत्ता गठबन्धन को तोड़कर नए गठबन्धन बनाने वाले प्रधानमंत्री प्रचण्ड ने आज संसद के प्रतिनिधि सभा में विश्वास का प्रस्ताव पेश किया है। पिछले 14 महीने में यह तीसरी बार है जब प्रचण्ड संसद में विश्वास का मत ले रहे हैं। देश में आमचुनाव में नेपाली कांग्रेस के साथ गठबन्धन कर 32 सीटों के साथ तीसरी पार्टी बने माओवादी ने सरकार बनाने के लिए चुनाव पूर्व के कांग्रेस गठबन्धन को तोड़ कर एमाले के समर्थन में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उस समय पहली बार विश्वास का मत लिया था। हालांकि यह गठबन्धन एक महीने ही टिक पाया और प्रचण्ड ने एमाले के साथ बने गठबन्धन को तोड़कर फिर से नेपाली कांग्रेस के साथ गबन्धन बना लिया।

    पहली बार विश्वास मत लेने पर प्रधानमंत्री प्रचण्ड को पूरे सदन का समर्थन मिला था। लेकिन दूसरी बार एमाले सहित कुछ दलों ने उनके विरोध में मतदान किया था। आज जब तीसरी बार प्रधानमंत्री प्रचण्ड विश्वास का मत ले रहे हैं तो उनके समर्थन में माओवादी के अलावा सिर्फ चार दलों का समर्थन है। 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में नए गठबन्धन के समर्थन में 155 सांसदों का समर्थन मिलने की उम्मीद की जा रही है। एमाले के 76, माओवादी के 32, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के 21, जनता समाजवादी पार्टी के 12 और एकीकृत समाजवादी पार्टी के 10 सांसद सहित कुछ स्वतंत्र सांसदों ने समर्थन देने की घोषणा की है।

    प्रचण्ड द्वारा बार-बार गठबन्धन बदल कर राजनीतिक अस्थिरता लाने के आरोप में नेपाली कांग्रेस के 88, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के 14, जनमत पार्टी के 6, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के 4, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के 4 सहित नेपाल मजदूर किसान पार्टी, राष्ट्रीय जनमोर्चा, आम जनता पार्टी के एक-एक सांसदों ने सरकार के खिलाफ मतदान करने का फैसला किया है।

    संसद में विश्वास का मत देने का प्रस्ताव रखते हुए प्रधानमंत्री प्रचण्ड ने स्थिर सरकार और कांग्रेस के रवैये के कारण गठबन्धन तोड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि गठबन्धन बदलने के लिए उन्हें मजबूर किया गया।

    प्रधानमंत्री के इस आरोप पर नेपाली कांग्रस के प्रमुख सचेतक रमेश लेखक ने प्रचण्ड पर अस्थिर चरित्र और राजनीतिक बेइमानी का आरोप लगाते हुए विपक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रचण्ड की फितरत में ही धोखा देना लिखा है। ऐसी कोई पार्टी नहीं है जिसको प्रचण्ड ने धोखा ना दिया हो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडोनाल्ड ट्रंप ने कहा, फिर से राष्ट्रपति बना तो कैपिटल हिल दंगों के ‘बंधकों’ को करूंगा आजाद
    Next Article पाकिस्तान में दो अलग-अलग आतंकी हमलों में तीन पुलिसकर्मी मारे गए, दो घायल
    admin

      Related Posts

      अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म होने के करीब, सीनेट में विधेयक के समर्थन में मतदान

      November 13, 2025

      संसद पुनर्स्थापना मुद्दे पर नेपाली कांग्रेस में मतभेद, महासचिव ने जताई आपत्ति

      November 10, 2025

      अमेरिका में डेमोक्रेट पड़े नरम, शटडाउन पर गतिरोध खत्म होने के संकेत

      November 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री ने की मुलाकात
      • झारखंड स्थापना दिवस: मंत्री सुदिव्य कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को किया रवाना
      • जनजाति समाज के सम्मान और विकास के लिए संकल्पित है भाजपा : नवीन
      • दिल्ली विस्फोट मामलाः कश्मीर में 13 ठिकानों पर सीआईके की छापेमारी जारी
      • अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म होने के करीब, सीनेट में विधेयक के समर्थन में मतदान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version