रांची। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का जम कर समर्थन किया, जिसमें उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा का अर्थ जम कर खाओ बताया था। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जनता तो ऐसे भी झामुमो को झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी के रूप में जानती है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में 70000 करोड़ रुपयों का घपला, घोटाला हुआ है। देश के इतिहास में पहली बार एक मुख्यमंत्री 40 घंटे तक फरार था और चंपाई सरकार भी खुद को हेमंत पार्ट-2 सरकार बताती रही है। झारखंड को अब भ्रष्टाचारी व्यवस्था से मुक्ति चाहिए। प्रतुल ने कहा कि जितना झामुमो, कांग्रेस के नेताओं ने झारखंड को लूटा है, उन सभी पैसों को वापस लाया जायेगा। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस के नेताओं ने जनता के पैसे को लूट कर बेनामी संपत्ति का पहाड़ खड़ा कर लिया है। उन्होंने कहा कि गत दिनों इडी की कार्रवाई में जितना कुछ उजागर हुआ है, उसे देख कर झारखंड की जनता आश्चर्यचकित है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



