कांके। राजधानी रांची के कांके इलाके में महिलाओं के साथ अमानवीय ढंग से मारपीट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को जेल भेज दिया है। जेल भेजे गए व्यक्ति का नाम शकिब मंसूरी और आकिब मंसूरी है। आपको बता दें कि सुकुरहुटू गांव में कपड़ा चोरी के आरोप में तीन महिलाओं व एक पुरुष को बुरी तरह पीटा और चारों को जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में करीब दो घंटे तक घुमाया। घटना का वायरल वीडियो गुरुवार को रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा तक पहुंचा। उन्होंने नोटिस लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके बाद कांके थाने की पुलिस ने पीड़ित महिलाओं का बयान लिया।
पिटाई के कारण बुरी तरह से जख्मी हुईं महिलाएं
इस मामले में गुरुवार शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। घटना सोमवार 25 मार्च की बताई जा रही है। वीडियो में लाठी-डंडे से महिलाओं की पिटाई का दृश्य स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है।