Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»धनबाद में कांग्रेस -जेएमएम पर जमकर बरसे मोदी
    राजनीति

    धनबाद में कांग्रेस -जेएमएम पर जमकर बरसे मोदी

    adminBy adminMarch 1, 2024Updated:March 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री ने कहा झारखंड के जनता को लूटकर, अपने लिये बेनामी संपत्ति का पहाड़ बना लिया।

    धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने धनबाद के बरवाअड्डा में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर करप्शन और परिवारवाद का आरोप लगाते हुये जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि झामुमो का मतलब ही हो गया है जमकर खाओ। झामुमो और कांग्रेस के नेता केवल अपने तिजोरियां भरने में लगे हैं। झारखंड की जनता की खून-पसीने की कमाई को लूटकर उन्होंने बेनामी संपत्तियों का पहाड़ बना लिया है। राज्यसभा सांसद धीरज साहू का नाम लिए बगैर प्रधानमंत्री ने कहा कि नेताओं के घर से नोटों की गड्डियां निकल रही है। मैंने अपनी जिंदगी में कभी प्रत्यक्ष रूप से इतना पैसा नहीं देखा। पीएम ने कहा कि जो लूटा जा रहा है वह आपका पैसा है। क्या आप इसे लूटने वालों को माफ करेंगे। पीएम ने जनता से सवालिया लहजे में कहा कि गरीब आदिवासियों का पैसा लूटने वालों को क्या आप सरकार में रहने देंगे? उनको जिंदगी जेलों में बितानी चाहिए। जो लूटा है उसे लौटाना पड़ेगा यह मोदी की गारंटी है।

    झामुमो कांग्रेस ने आदिवासियों को वोट बैंक समझा

    उन्होंने कहा कि जब मोदी ऐसे भ्रष्टाचारियों पर एक्शन लेता है तो ये लोग तरह-तरह के बहाने बनाते हैं। जांच से भागते हैं। लोग अपने कारनामे जानते हैं। झामुमो और कांग्रेस और आदिवासियों को सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक ही समझा है। झारखंड में इतने जनजातीय परिवार हैं। इतने प्रतिभाशाली नौजवान हैं। ये लोग उनको कभी आगे नहीं बढ़ाएंगे। ये इसलिए नहीं कर पाते क्योंकि परिवारवादी अपने ही परिवार की सोचते हैं। मोदी जो भी करता है वह आपके भविष्य के लिए कर रहा है। आपके भविष्य के बच्चों के लिए कर रहा है। झामुमो को चलाने वाले एक ही परिवार के लोग हैं कि नहीं। वे अपने परिवार का भला करेंगे कि आपका। उनको अपने बच्चों की चिंता है कि आपके बच्चों? आप ही मेरे परिवारजन हैं। आपके बच्चों का भविष्य मेरी गारंटी है।

    इंडि गठबंधन के बिचौलियों का कमीशन बंद हो गया है

    इंडी गठबंधन के बिचौलयों का कमीशन बंद हो गया है तो मोदी को गाली देते हैं। मोदी पर गुस्सा करेंगे कि नहीं। झूठ फैलाएंगे। पानी पी-पीकर गाली देता हैं। गाली पहुंचती नहीं है क्योंकि आपके आशीर्वाद की मजबूत दीवार है। देश की जनता पर विश्वास है। गरीब, किसान पर विश्वास है। माताओं बहनों पर विश्वास है। जितना कीचड़ उछालेंगे उतने ही ज्यादा ही कमल खिलेंगे।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाकपा माओवादी का ईनामी नक्सली हथियार के साथ गिरफ्तार
    Next Article आइपीएस राकेश रंजन ने जैप 1 कमांडेंट का पदभार संभाला
    admin

      Related Posts

      धनबाद में आजसू का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों नए सदस्य हुए शामिल

      September 8, 2025

      आदिवासी संगठनों ने राज्यपाल से की सूर्या हांसदा हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग

      September 8, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

      September 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुए अमित शाह, पांच जोनों की समीक्षा करेंगे
      • उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान संपन्न, 6 बजे से वोटों की गिनती, 8 बजे तक नतीजे संभव
      • छह राज्यों में एनआईए का छापा, डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त
      • एरा हाउसिंग पर मनी लॉन्ड्रिंग का शिकंजा, इडी की छापेमारी से हड़कंप
      • उप राष्ट्रपति चुनाव में मतदान जारी, प्रधानमंत्री मोदी ने डाला पहला वोट, पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा व्हीलचेयर पर पहुंचे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version