Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड, नए शिखर पर सेंसेक्स-निफ्टी
    बिजनेस

    शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड, नए शिखर पर सेंसेक्स-निफ्टी

    adminBy adminMarch 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – बाजार की तेजी से निवेशकों को 1.53 लाख करोड़ का मुनाफा

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को एक बार फिर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के नए रिकॉर्ड के साथ हुई। हालांकि, दिन के कारोबार के दौरान शेयर बाजार कुछ समय के लिए लाल निशान में भी गिरा। बाद में लिवाली का सपोर्ट मिलने के कारण बाजार ने ऑल टाइम हाई क्लोजिंग के नए रिकॉर्ड के साथ कारोबार का अंत किया। पूरे दिन हुई खरीद बिक्री के बाद सेंसेक्स 0.05 प्रतिशत और निफ्टी 0.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।

    आज के कारोबार के दौरान कैपिटल गुड्स, मेटल, एफएमसीजी और कमोडिटी सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक खरीदारी होती रही। इसी तरह पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइज, आईटी और फार्मास्यूटिकल इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर बैंकिंग, एनर्जी, ऑयल एंड गैस और ऑटोमोबाइल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार खरीदारी का जोर बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

    आज बाजार की तेजी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 392.82 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 391.29 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

    आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 3,922 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,116 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,689 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 117 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,190 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,360 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 830 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर बढ़त के साथ और 10 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान में और 20 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

    बीएसई का सेंसेक्स आज ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 156.75 अंक की उछाल के साथ 74,242.74 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही लिवाली का सपोर्ट मिलने से ये सूचकांक थोड़ी देर में 159.18 अंक की तेजी के साथ अभी तक सर्वोच्च स्तर 74,245.17 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद बाजार में लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक की चाल भी ऊपर नीचे होती रही। बिकवाली के दबाव में ये सूचकांक 164.51 अंक की कमजोरी के साथ लाल निशान में 73,921.48 अंक तक भी लुढ़का। बाद में खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने के कारण सेंसेक्स ने ऑल टाइम हाई क्लोजिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 33.40 अंक की तेजी के साथ 74,119.39 अंक के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज ओपनिंग के साथ ही ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया। इस सूचकांक ने आज 31.25 अंक की तेजी के साथ 22,505.30 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद तेजड़ियों ने लिवाली करके इसे अभी तक के सर्वोच्च शिखर 22,525.65 अंक तक पहुंचा दिया। इसके बाद बाजार में मुनाफावसूली शुरू हो जाने के कारण ये सूचकांक 44.05 अंक की कमजोरी के साथ 22,430 अंक तक गिर भी गया। हालांकि, इसके बाद एक बार फिर लिवाली शुरू हो जाने के कारण निफ्टी 19.50 अंक की बढ़त के साथ ऑल टाइम हाई क्लोजिंग का नया रिकार्ड बनाते हुए 22,493.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    आज दिन भर के कारोबार में स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टाटा स्टील 3.73 प्रतिशत, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 3.40 प्रतिशत, बजाज ऑटो 3.18 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 2.13 प्रतिशत और जेएसडब्ल्यू स्टील 2.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.71 प्रतिशत, बीपीसीएल 2.14 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.60 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.20 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक 0.83 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

    boom stok market bse bse sensex nse
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटाटा मोटर्स एक अप्रैल से वाणिज्यिक वाहनों के दाम में दो फीसदी का करेगी इजाफा
    Next Article संजय लीला भंसाली ने लॉन्च किया अपना म्यूजिक लेबल ‘भंसाली म्यूजिक’
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version