Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बच्चों की शिक्षा के लिए कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं, सरकार उठाएगी खर्चा: चंपाई सोरेन
    Jharkhand Top News

    बच्चों की शिक्षा के लिए कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं, सरकार उठाएगी खर्चा: चंपाई सोरेन

    adminBy adminMarch 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आज खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में छात्रों को उच्चतर शिक्षा के लिए 3 योजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि झारखंड प्रदेश की युवा पीढ़ी के लिए आज एक महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ हो रहा है। अब यहां के आदिवासी-मूलवासी, गरीब परिवार के छात्र को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई नहीं होगी। अब छात्रों की पढ़ाई का खर्चा सरकार खुद उठाएंगे। छात्र के माता-पिता को अब कुछ भी गिरवी रखने की जरुरत नहीं है। इसके लिए सरकार 3 महत्वपूर्ण योजना लेकर आई है।

    जबतक यहां के नहीं होंगे शिक्षित झारखंड मुख्यधारा में नहीं होगा शामिल
    सीएम ने आगे कहा कि जबतक हमारे प्रदेश के किसान- मजदूर का बच्चे उच्च शिक्षा में नहीं जाएंगे तबतक राज्य विकास के मुख्यधारा में नहीं जुड़ सकता है। इसलिए सरकार ने इस योजना को लाने का सोचा। जब हमारे विद्यार्थी नैतिक होने के बाद खुद अपना रास्ता तय करने का सोचते हैं। वो इंजिनियर,डॉक्टर,लॉ करने का सोचते हैं। इसी सोच को पूरा करने के लिए सरकार ने ये 3 योजनाओं की शुरुआत की है। पहला गुरुजी क्रेडिट कार्ड, दूसरा मानकी मुंडा छात्रवृति और तीसरा मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन सरकार लेकर आई है।

    क्या है योजनाएं यहां जानें 
    सीएम ने आगे कहा कि गुरुजी क्रेडिट कार्ड को लेकर बैंक का साथ आज ही एएमयू हुआ। इस योजना के तहत छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत नहीं होगी। वो अच्छे संस्थान में शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे और अपने राज्य को संवारेंगे। परिवार से लेकर समाज में अपना योगदान देंगे। वहीं मानकी मुंडा छात्रवृति योजना उन छात्रों के लिए है जो डिप्लोमा-बीटेक करना चाहते हैं। बीटेक के लिए सरकार 30 हजार और डिप्लोमा के 15 हजार की मदद करेगी। इसका फायदा लेने के लिए डिप्लोमा में नामांकित स्टूडेंट्स को झारखंड से 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। ठीक इसी तरह इंजीनियरिंग में दाखिला लेने वाली छात्राओं को 10वीं और 12वीं दोनों झारखंड से उत्तीर्ण होना बेहद ही जरुरी है। मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन के तहत निशुल्क कोचिंग सेंटर और छात्र को महीना में ढ़ाई हजार खाने के लिए देंगे।ताकि गांव से पढ़ने के लिए आए छात्र को दिक्कत न हो।

    छात्रों को विदेश भी भेजती है सरकार
    शिक्षा समाज के लिए बहुत जरूरी है इसलिए सरकार ने इन योजनाओं की शुरुआत की है। बिना शिक्षा के न परिवार, न प्रदेश और न ही संसार का विकास हो सकता है। इसलिए आज गुरुजी क्रेडिट कार्ड,मानकी मुंडा छात्रवृति और मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन राशि की शुभारंभ किया गया है। ताकि यहां के छात्र बिना बाधा के उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। हर वर्ग के विद्यार्थी अच्छे संस्थान में शिक्षा कर पाए। सीएम ने आगे कहा कि झारखंड सरकार द्वारा छात्रों को विदेश भेजकर भी पढ़ाई कराई जाती है। ताकि यहां का आदिवासी-मूलवासी,अल्पसंख्यक के बच्चे विदेश से पढ़कर राज्य को सवारेने का काम करे। विदेश में पढ़कर छात्र झारखंड को देश में अच्छा राज्य के रुप में स्थापित करेगा, विकसीत राज्य के रूप मे स्थापित करेंगे। पूरे झारखंड में हमलोग शिक्षा का वार्तावरण लाएंगे। किसी समुदाय का विद्यार्थी अब इस राज्य में शिक्षा से वंचित नहीं  रहेगा। उन्हें अच्छी शिक्षा मिले और वो अपने पैर पर खड़े होकर झारखंड को सवारेंगे यही हमारा सपना है।

    Jharkhand jharkhand news Ranchi ranchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में सोना-चांदी की बढ़ी चमक, चेन्नई में सोना 67 हजार के पार पहुंचा
    Next Article लोकसभा चुनाव: झारखंड की राजमहल लोकसभा सीट भाजपा के लिए बड़ी चुनौती
    admin

      Related Posts

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version