बलिदान दिवस पर किया नमन
रांची। तिलेश्वर साहू के बलिदान दिवस पर आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान सचिव आशुतोष गोस्वामी ने कहा कि तिलेश्वर साहू पार्टी जुझारू नेता थे। उन्होंने आखिरी सांस तक गरीबों, वंचितों और शोषितों की आवाज बुलंद की। उनके जीवन से हमें राज्यवासियों की नि:स्वार्थ सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा ने कहा कि तिलेश्वर की निर्मम हत्या ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया था। आज भले वो जीवित नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और लोगों की सेवा करने की उनकी सोच सदैव जीवित रहेंगे और हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह, गौतम सिंह, सत्येंद्र सिंह, राहुल तिवारी, अभिषेक शुक्ल और बीएस महतो समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version