Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»आइएएस अफसरों का ट्रांसफर, कुमुद सहाय जामताड़ा और रमेश घोलप बने चतरा डीसी
    Jharkhand Top News

    आइएएस अफसरों का ट्रांसफर, कुमुद सहाय जामताड़ा और रमेश घोलप बने चतरा डीसी

    adminBy adminMarch 3, 2024Updated:March 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वंदना दादेल को कैबिनेट सचिव का अतिरिक्त प्रभार
    रांची। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है। प्रधान सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग रांची के पद पर पदस्थापित वंदना दादेल को अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

    प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान प्रमंडल चाइबासा के पद पर पदस्थापित मनोज कुमार को स्थानांतरित करते हुए सचिव महिला बाल विकास विभाग सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। उपायुक्त चतरा के पद पर स्थापित अबू इमरान को स्थानांतरित करते हुए प्रबंध निदेशक झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड रांची के पद पर नियुक्त किया गया है। अबू इमरान अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ कार्यपालक निदेशक झारखंड राज्य आरोग्य समिति रांची के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। उपायुक्त जामताड़ा के पद पर स्थापित शशि भूषण मेहरा को स्थानांतरित करते हुए अपर सचिव वित्त विभाग रांची के पद पर नियुक्त किया गया है।

    अपर सचिव स्कूली शिक्षा में साक्षरता विभाग कुमुद सहाय को स्थानांतरित करते हुए जामताड़ा का डीसी नियुक्त किया गया है। संयुक्त सचिव वित्त विभाग घोलप रमेश गोरख को चतरा जिला का डीसी बनाया गया है। राज्य परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद किरण कुमारी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक पशुपालन रांची के पद पर नियुक्त किया गया है। निदेशक पशुपालन आदित्य रंजन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक राज्य परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद सर्व शिक्षा अभियान रांची के पद पर नियुक्त किया गया है। श्री रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकार झारखंड, निदेशक झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा चुनाव के मद्देनजर पलामू में तैनात होंगी सीआरपीएफ की दो कंपनियां
    Next Article आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ेंगे पवन सिंह, तृणमूल बोली- खेला शुरू
    admin

      Related Posts

      इस्लामनगर के लॉज से पकड़ा गया आईएसआईएस से जुड़ा आतंकी, रांची-पलामू में छापेमारी

      September 10, 2025

      झारखंड का ‘टीबी कैपिटल’ बनता जा रहा है गोला

      September 10, 2025

      आजाद सिपाही की खबर का असर: मादा जिराफ मिष्टी की मौत की जांच के आदेश

      September 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इस्लामनगर के लॉज से पकड़ा गया आईएसआईएस से जुड़ा आतंकी, रांची-पलामू में छापेमारी
      • नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी बधाई
      • राहुल गांधी आज रायबरेली के दौरे पर
      • मंदिरों की नगरी इचाक : यहां हैं 100 से अधिक मंदिर और तालाब
      • झारखंड का ‘टीबी कैपिटल’ बनता जा रहा है गोला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version