वंदना दादेल को कैबिनेट सचिव का अतिरिक्त प्रभार
रांची। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है। प्रधान सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग रांची के पद पर पदस्थापित वंदना दादेल को अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान प्रमंडल चाइबासा के पद पर पदस्थापित मनोज कुमार को स्थानांतरित करते हुए सचिव महिला बाल विकास विभाग सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। उपायुक्त चतरा के पद पर स्थापित अबू इमरान को स्थानांतरित करते हुए प्रबंध निदेशक झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड रांची के पद पर नियुक्त किया गया है। अबू इमरान अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ कार्यपालक निदेशक झारखंड राज्य आरोग्य समिति रांची के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। उपायुक्त जामताड़ा के पद पर स्थापित शशि भूषण मेहरा को स्थानांतरित करते हुए अपर सचिव वित्त विभाग रांची के पद पर नियुक्त किया गया है।

अपर सचिव स्कूली शिक्षा में साक्षरता विभाग कुमुद सहाय को स्थानांतरित करते हुए जामताड़ा का डीसी नियुक्त किया गया है। संयुक्त सचिव वित्त विभाग घोलप रमेश गोरख को चतरा जिला का डीसी बनाया गया है। राज्य परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद किरण कुमारी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक पशुपालन रांची के पद पर नियुक्त किया गया है। निदेशक पशुपालन आदित्य रंजन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक राज्य परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद सर्व शिक्षा अभियान रांची के पद पर नियुक्त किया गया है। श्री रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकार झारखंड, निदेशक झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version