Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड, राष्ट्रपति मुर्मू का मुख्यमंत्री ने जताया आभार
    राज्य

    यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड, राष्ट्रपति मुर्मू का मुख्यमंत्री ने जताया आभार

    adminBy adminMarch 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून। उत्तराखंड सरकार के समान नागरिक संहिता बिल (यूसीसी) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी मिल गई है। सत्ता संभालने के बाद महज 18 माह की अवधि में ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में पहल करते हुए कमेटी गठित कर दी थी। मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता को मंजूरी दिए जाने का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति का आभार जताया।

    समिति के समान नागरिक संहिता मसौदे को सरकार ने उत्तराखंड विधानसभा में पिछले माह छह फरवरी को रखा था, जिसे पास कर दिया गया था। राज्यपाल की मंजूरी के बाद इस बिल को स्वीकृत होने के लिए राष्ट्रपति को भेजा गया था, जिसे बुधवार को मंजूर कर लिया गया। समान नागरिक संहिता कानून लागू करने वाला उत्तराखंड देश में पहला राज्य बन गया है।

    क्या है यूसीसी

    समान नागरिक संहिता का उद्देश्य है कि देश में रहने वाले सभी नागरिकों हर धर्म-जाति के लोगों के लिए एक ही कानून होना। अगर किसी राज्य में सिविल कोड लागू होता है तो विवाह, तलाक, बच्चा गोद लेना और संपत्ति के बंटवारे जैसे तमाम विषयों में प्रत्येक नागरिकों के लिए एक सा कानून होगा। संविधान के चौथे भाग में राज्य के नीति निदेशक तत्व का विस्तृत ब्यौरा है, जिसके अनुच्छेद 44 में कहा गया है कि सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता लागू करना सरकार का दायित्व हो गया है।

    राष्ट्रपति की मंजूरी से उत्तराखंड में कॉमन सिविल कोड लागू

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रपति ने उत्तराखंड सिविल कोड बिल को मंजूरी दे दी है। अब समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिम्स में डॉक्टर और मरीज के परिजन के बीच हुई जमकर मारपीट
    Next Article एनएसएस शिविरार्थियों को पढ़ाया संविधान का पाठ
    admin

      Related Posts

      “पड़ोसी प्रथम” नीति में मॉरीशस पहला स्तंभ : पीएम मोदी

      September 11, 2025

      नेपाल के रसुआ जेल से अंडरवर्ल्ड डॉन उदय सेठ्ठी फरार, भारत में छिपने की आशंका

      September 11, 2025

      भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर गिरफ्तार

      September 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा – युवाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता
      • नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मोहन भागवत को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
      • बिना हथियार ड्यूटी पर तैनात IRB जवान, DGP ने जताई कड़ी नाराजगी
      • “पड़ोसी प्रथम” नीति में मॉरीशस पहला स्तंभ : पीएम मोदी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version