Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»बाहरी व्यक्ति बताकर विरोध करने वालों की परवाह नहीं: वीडी राम
    राजनीति

    बाहरी व्यक्ति बताकर विरोध करने वालों की परवाह नहीं: वीडी राम

    adminBy adminMarch 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। पलामू संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के घोषित उम्मीदवार विष्णु दयाल राम ने सोमवार को कहा कि उनके विरोधी उन्हें बाहरी व्यक्ति बताकर विरोध करते हैं तो उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है। उन्होंने डालटनगंज में विशेष बातचीत में कहा कि लगातार इस लोकसभा क्षेत्र से वह विजयी हुए हैं और भाजपा ने योग्य समझकर तीसरी बार उन्हें टिकट दिया है।

    वीडी राम ने कहा कि पहली और दूसरी बार उन्हें बाहरी नहीं बताया गया। तीसरी बार चुनाव लड़ने से पहले बाहरी बताया जा रहा है। यह सारा खेल विपक्ष का है और उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। पार्टी के अंदर इस मामले को लेकर मतभेद है तो उसे दूर कर लिया जायेगा। मनभेद की कहीं कोई बात नहीं है।

    वीडी राम ने कहा कि यातायात के क्षेत्र में काफी काम हुआ है। सड़क एवं रेल क्षेत्र में क्रांति आई है। उन्होंने कहा कि रांची-विंढ़मगंज फोरलेन सड़क बन रही है। कई बाइपास बनाए जा रहे हैं, जिससे आवागमन भविष्य में सुगम होने वाला है। उन्होंने कहा कि सतबरवा, पोलपोल, शंखा से खजुरी, मेराल, रमना एवं नगरउंटारी में बाइपास का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। सोननदी पर पंडुका-श्रीनगर के बीच ब्रिज का निर्माण 40 प्रतिशत पूरा हो गया। सांसद ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि उद्योग धंधे स्थापित हों, इसे लेकर राज्य सरकार का सपोर्ट नगण्य है। विपरीत दिशा की सोच होने के कारण आकांक्षी जिले में शामिल पलामू और गढ़वा का विकास नहीं होने के पक्ष में है।गौरतलब है कि पलामू और गढ़वा जिले में सांसद वीडी राम को बाहरी बताकर पोस्टरबाजी हुई है। साथ ही उम्मीदवार बदलने की भी अपील की गई है। गढवा के 17 प्रखंड इकाई प्रमुखों ने संयुक्त रूप से भाजपा के आलाकमान से विष्णु दयाल राम को बाहरी बताकर स्थानीय को उम्मीदवार बनाने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोहरदगा में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर
    Next Article हजारीबाग उपायुक्त ने बैंक प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, वित्तीय लेन-देन पर नजर रखने के दिए निर्देश
    admin

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version