रांची। विधायक और पूर्व भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा में पथ निर्माण विभाग से जुड़े सवाल उठाते हुए 2020-21 से 2024-25 तक के सभी स्थानांतरित पदों की सूची उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने उन सड़कों की सूची भी मांगी, जिन्हें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया गया है।

हालांकि विभाग की ओर से दिये गये लिखित जवाब में सूची संलग्न करने की बात कही गयी थी, लेकिन सूची उपलब्ध नहीं करायी गयी। इस पर नाराजगी जताते हुए बाबूलाल ने कहा कि सभी विधायकों को इस जानकारी का अधिकार है, लेकिन विभाग गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने इसे गलत परिपाटी करार देते हुए सदन से संज्ञान लेने की मांग की।

इस पर जवाब देते हुए विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि यह एक लिपिकीय त्रुटि हो सकती है और जल्द ही सभी सदस्यों को पूरी सूची उपलब्ध करा दी जायेगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version