महिला की रेप के बाद हत्या मामले में बाबूलाल ने सरकार को घेरा
रांची। दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। महिला की रेप के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी इस घटना की निंदा करते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर सवाल उठाये हैं। मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि यह हेमंत सरकार में राज्य में कानून-व्यवस्था की पोल खोल रही हैं।

मरांडी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि दुमका में घटित इस दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर से यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था में खामियां हैं। उन्होंने कहा कि जब सरकार बजट पर वाहवाही लूट रही थी, तब काठीकुंड में एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी।

चार बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया
इस घटना के परिणामस्वरूप चार बच्चों के सिर से उनकी मां का साया उठ गया है। मरांडी ने सवाल किया कि महिलाएं कब तक ऐसी बर्बरता का शिकार होती रहेंगी। उन्होंने मंईयां योजना के तहत सरकार पर अपने महिला विरोधी चेहरे को छिपाने का आरोप लगाया और दुमका पुलिस से दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version