Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»बजट सत्र 2025: झारखंड आंदोलनकारियों को मिल रहा सम्मान, छत्तीसगढ के आंदोलनकारियों को नहीं मिल रही कोई पेंशन और सुविधा
    रांची

    बजट सत्र 2025: झारखंड आंदोलनकारियों को मिल रहा सम्मान, छत्तीसगढ के आंदोलनकारियों को नहीं मिल रही कोई पेंशन और सुविधा

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 10, 2025Updated:March 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य सरकार के मुताबिक, झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में शामिल आंदोलनकारियों को पेंशन, सम्मान दिया जा रहा है पर छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं हो रहा। विधानसभा के बजट सत्र में विधायक नागेंद्र महतो ने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग से पूछा था कि अलग राज्य आंदोलन में शामिल आंदोलनकारियों को राज्य आंदोलनकारी चिह्नतीकरण आयोग द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आंदोलनकारी के तौर पर लाभ दिया जा रहा है। इस पर विभाग ने बताया कि विभागीय संकल्प सं 1938, 30-4-2021 द्वारा झारखंड आंदोलनकारियों/ आश्रितों को सम्मान, सुविधा लाभ प्रदान किया जा रहा है। पुलिस फायरिंग या कारा में मृत या दिव्यांग हुए (40% से अधिक) आंदोलनकारी के आश्रित परिवार के एक सदस्य को निर्धारित शैक्षणिक अर्हता के अनुरूप राज्य सरकार के तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय पदों पर सीधी नियुक्ति की जायेगी। अन्य आंदोलनकारियों के मामले में एक आश्रित के लिए तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय पदों पर सरकारी नियुक्ति में 5% क्षैतिज आरक्षण देने की व्यवस्था की जायेगी। यह लाभ आंदोलनकारी परिवार को एक बार ही देय होगा। जेल में 3 माह से कम संसीमित रहने पर 3500 रुपये प्रतिमाह, 3-6 माह के बीच संसीमित रहने पर 5000 रुपये और 6 माह से अधिक रहने पर 7000 रुपये प्रतिमाह दिया जायेगा। चिह्नित आंदोलनकारियों को प्रतीक चिह्न और प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा।

    आंदोलनकारियों के परिवार को परेशानी और आर्थिक संकट, मान-सम्मान नहीं मिलने के सवाल के बारे में कार्मिक विभाग ने इसे अस्वीकारात्मक बताया। कहा कि आंदोलनकारियों के चिह्नितिकरण का कार्य जारी है। अबतक सरकार द्वारा कुल 16584 आंदोलनकारियों को झारखंड आंदोलनकारी के रूप में अधिसूचित किया गया है। उन्हें उनके कोटि के चिह्नितिकरण के अनुरुप सुविधाएं दी जा रही हैं। अन्य राज्यों में आंदोलनकारियों को अधिक सम्मानजनक भत्ता और उनके आश्रितों को सुविधा दिये जाने के बारे में भी नागेंद्र महतो ने जानकारी मांगी। इस पर बताया गया कि झारखंड की ओर से छत्तीसगढ में पृथक राज्य आंदोलनकारियों को भत्ता, सम्मान, पेंशन दिये जाने के बारे में जानकारी मांगी गयी थी। इस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने पत्रांक 630, 30 जुलाई 2024 के जरिए बताया कि पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के आंदोलनकारियों को किसी प्रकार की पेंशन, सुविधा, सम्मान का लाभ नहीं दिया जाता।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत
    Next Article रांची में 20 मार्च को शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का नागरिक अभिनंदन और प्रवचन
    shivam kumar

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version