Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»लंदन में बिजली सब स्टेशन में आग लगने से हीथ्रो एयरपोर्ट को बंद किया गया
    दुनिया

    लंदन में बिजली सब स्टेशन में आग लगने से हीथ्रो एयरपोर्ट को बंद किया गया

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 21, 2025Updated:March 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंदन। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट को बिजली आपूर्ति करने वाले सब स्टेशन में गुरुवार देररात आग लग जाने से कई उड़ानों के रद्द कर दिया गया। इसके अलावा कुछ उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। आग लगने की वजह से हीथ्रो एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। यह आज (शुक्रवार) पूरे दिन बंद रहेगा।

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आग इंग्लैंड के हेस में हीथ्रो हवाई अड्डे को बिजली आपूर्ति करने वाले एक विद्युत सब स्टेशन में लगी है। इसका फोटो लंदन फायर ब्रिगेड ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है। हीथ्रो एयरपोर्ट शुक्रवार को पूरे दिन बंद रहेगा, क्योंकि पास के एक बिजली सब स्टेशन में आग लग गई है। इस जगह से एयरपोर्ट को बिजली की आपूर्ति होती है।

    हीथ्रो एयरपोर्ट ने आज सुबह बयान में कहा कि यात्रियों और सहकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हीथ्रो को 21 मार्च को 23:59 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है।

    हीथ्रो एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वह एयरपोर्ट पर न आएं। अधिक जानकारी के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें। प्रवक्ता ने एयरपोर्ट बंद होने से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि लंदन फायर ब्रिगेड के जवान आग बुझाने में युद्धस्तर पर लगे हुए हैं। मगर अभी यह स्पष्ट नहीं है कि स्थिति कब तक सामान्य हो पाएगी।

    हीथ्रो ब्रिटेन का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। यह हर दिन लगभग 1,300 लैंडिंग और टेक-ऑफ को संभालता है। पिछले साल इसके टर्मिनलों से रिकॉर्ड 83.9 मिलियन यात्री गुजरे। पश्चिमी लंदन के हेस में सब स्टेशन में आग लगने से हजारों घरों में बिजली गुल है। लगभग 150 लोगों को आसपास के घरों से निकाला गया है। लंदन फायर ब्रिगेड ने कहा कि आग पर नियंत्रण पाने के लिए 10 दमकल गाड़ियां और लगभग 70 अग्निशमन कर्मी भेजे गए हैं। एहतियात के तौर पर 200 मीटर की घेराबंदी की गई है। स्थानीय निवासी धुआं फैलने की वजह से दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें।

    ऊर्जा आपूर्तिकर्ता स्कॉटिश और सदर्न इलेक्ट्रिसिटी नेटवर्क्स ने एक्स पर कहा कि आग के कारण बड़े पैमाने पर 16,300 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। लंदन फायर ब्रिगेड के सहायक आयुक्त पैट गॉलबोर्न ने कहा कि अग्निशमन कर्मी जल्द से जल्द आग पर काबू पाने के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी अथक परिश्रम कर रहे हैं।

    अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की खबर के अनुसार, हीथ्रो एयरपोर्ट से आने-जाने वाली उड़ानों को डायवर्ट किया जा रहा है या रद्द किया जा रहा है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइट रडार 24’ ने कहा कि वर्तमान में हवा में 120 उड़ानें वैकल्पिक एयरपोर्ट पर डायवर्ट की जाएंगी या अपने मूल स्थान पर वापस लौट जाएंगी। एयरपोर्ट बंद होने के बाद से पहला निर्धारित आगमन जोहान्सिबर्ग से ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान है। इसे स्थानीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे उतरना था और हीथ्रो वेबसाइट पर अभी भी इसे अपेक्षित के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। यूनाइटेड की वेबसाइट के अनुसार, न्यूयॉर्क से यूनाइटेड एयरलाइंस की एक उड़ान को आयरलैंड की ओर डायवर्ट किया गया है। हीथ्रो के अनुसार, ज्यूरिख, पेरिस और मैड्रिड की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इस एयरपोर्ट में छह टर्मिनल हैं। इनमें से पांच आम जनता के लिए खुले रहते हैं। एक विशेष रूप से राजघरानों और राष्ट्राध्यक्षों के लिए आरक्षित रहता है। हीथ्रो एयरपोर्ट ने कहा कि आग इतनी भयावह है कि आने वाले दिनों में महत्वपूर्ण व्यवधान की आशंका है। इस बारे में स्पष्टता नहीं है कि बिजली कब तक बहाल हो पाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबजट सत्र : विधानमंडल सीएनटी और एसपीटी को संशोधित नहीं कर सकता : दीपक बिरुआ
    Next Article रांची नगर निगम चुनाव 2025: मतदान केंद्रों की सूची का प्रारूप जारी
    shivam kumar

      Related Posts

      100 दिन बाद एक्शन में पीएम बालेन्द्र शाह, निजी क्षेत्र से शुरू किया सीधा संवाद

      July 9, 2026

      भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी निवेश, नवाचार और स्वच्छ ऊर्जा के नए युग का आधार बनेगी : प्रधानमंत्री मोदी

      July 9, 2026

      बांग्लादेश में बारिश का कहर, मदरसे पर पहाड़ी का मलबा गिरा, 8 की मौत

      July 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version