Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गिरिडीह में पत्नी ने की पति की हत्या और शव फंदे से लटका दिया
    Top Story

    गिरिडीह में पत्नी ने की पति की हत्या और शव फंदे से लटका दिया

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 26, 2025Updated:March 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। गिरिडीह में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस मामले को सुलझा लिया। पचंबा थाना क्षेत्र के परसाटांड में एक पत्नी ने अपने पति का गला दबाकर उसे मार डाला। फिर उसने इस घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी कुमकुम देवी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल शनिवार की सुबह मिथलेश कुमार नाम के एक युवक का शव उसके घर में लटका हुआ मिला। पुलिस को सूचना दी गयी। पचंबा थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

    जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी कुमकुम देवी से पूछताछ की। कुमकुम ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशे का आदी था और तनाव में रहता था। उसने बताया कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने देखा कि उसका पति फांसी पर लटका हुआ है।

    कुमकुम की कहानी सुनकर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करने का फैसला किया। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में पुलिस को कुछ चौंकाने वाले तथ्य पता चले। इसके बाद पुलिस मिथलेश के घर पहुंची और कुमकुम देवी से फिर से पूछताछ की। इस बार कुमकुम ने सच कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने ही अपने पति की हत्या की थी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाहिबगंज में ब्रेन मलेरिया से एक और पहाड़िया बच्ची की मौत, 14 नये मरीज मिले
    Next Article नगर निगम ने पिछड़ा वर्ग आरक्षण सर्वे रिपोर्ट जारी की, आपत्ति है तो सात दिनों के अंदर दर्ज करायें शिकायत
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला

      May 25, 2025

      समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया

      May 25, 2025

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version