पलामू में एनकाउंटर में मारा गया झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झारखंड पुलिस ने प्रदेश को अमन साहू के आतंक से मुक्त कर दिया है। झारखंड का यह कुख्यात गैंगस्टर मंगलवार की सुबह पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मारा गया। यह मुठभेड़ उस समय हुई, जब अमन साहू को रायपुर से रांची ला रही झारखंड पुलिस की गाड़ी रामगढ़ थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसके बाद अमन साहू ने पुलिसकर्मियों का हथियार छीन कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन उसने गोली चला दी। तब पुलिस ने भी गोली चला दी, जिसमें अमन साहू मारा गया। पुलिस उसे रांची में कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर हुई फायरिंग और हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या मामले में पूछताछ के लिए रायपुर से रांची ला रही थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version