Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपालः प्रधानमंत्री ओली ने भारत के साथ हुए सभी समझौते को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई
    दुनिया

    नेपालः प्रधानमंत्री ओली ने भारत के साथ हुए सभी समझौते को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत के साथ किए गए सभी समझौते के कार्यान्वयन को लेकर प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने महाकाली संधि से लेकर टनकपुर संधि तक और पंचेश्वर से लेकर अन्य सभी समझौते को आगे बढ़ाकर कार्यान्वयन करने की बात दोहराई है।

    सुदूरपश्चिम प्रदेश के विधानसभा को सोमवार को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि इस प्रदेश के विकास के लिए भारत के साथ हुए कई समझौते को आगे बढ़ाने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नेपाल का सबसे पिछड़ा प्रदेश होने के कारण इसके विकास के लिए भारत के साथ कई समझौते किए गए हैं जिसे आगे बढ़ाने का समय आ गया है।

    प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि भारत के साथ लंबे समय से पंचेश्वर बहुउद्देशीय समझौता अब तक लंबित है, जिसे पूरा करने के लिए दोनों देशों के बीच में लगातार बातचीत हो रही है। ओली ने कहा कि जबसे उनके नेतृत्व में सरकार बनी है तब से भारत के साथ हुए पंचेश्वर समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए वार्ता जारी है और निकट भविष्य में ही इसके पूरा होने की उम्मीद है।

    उन्होंने भारत सरकार के सहयोग से महाकाली नदी पर बन रहे मोटरेबल पुल के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में होने और जल्द ही इसका उद्घाटन होने की जानकारी दी। ओली ने कहा कि भारत और नेपाल द्वारा संयुक्त रूप से बनाए जा रहे दोधारा चांदनी ड्राईपोर्ट का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है जिससे इस प्रदेश के विकास में काफी मदद मिलने वाली है।

    प्रदेश के विधानसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि सुदूर पश्चिम प्रदेश में एक मेडिकल विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए भी भारत सरकार से बातचीत चल रही है और उन्हें विश्वास है कि भारत सरकार इसमें मदद करेगी। उन्होंने उत्तराखंड और सुदूर पश्चिम प्रदेश के बीच घनिष्ठ धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध के कारण इस प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार के सहयोग से एक बड़ी परियोजना तैयार होने की जानकारी भी दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकनाडा के नये पीएम होंगे मार्क कार्नी, ट्रूडो का दौर खत्म
    Next Article आईफा अवॉर्ड्स 2025: ‘लापता लेडीज’ ने मारी बाजी, कार्तिक और नितांशी बने बेस्ट एक्टर
    shivam kumar

      Related Posts

      टेक्सास के 50 से ज्यादा डेमोक्रेट्स के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

      August 5, 2025

      राजतंत्र समर्थित आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दुर्गा प्रसाई जेल से रिहा

      August 5, 2025

      यमन नौका त्रासदी, सिर्फ 12 यात्रियों को बचाया जा सका, 142 की मौत

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राहुल गांधी ने चुनावों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और नतीजों में हेरफेर का लगाया आरोप
      • मप्र के कुबेरेश्वर धाम में 3 दिन में 7 श्रद्धालुओं की मौत,पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्रवाई की मांग
      • नेमरा की क्रांतिकारी भूमि दादाजी और बाबा के अथाह संघर्ष की है गवाह : हेमंत सोरेन
      • रांची सहित कोलकाता और मुंबई के 8 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, जीएसटी घोटाला मामला
      • युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version