Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल की राष्ट्रीय सभा में बहुमत के लिए दल विभाजन विधेयक लाने की तैयारी में ओली सरकार
    दुनिया

    नेपाल की राष्ट्रीय सभा में बहुमत के लिए दल विभाजन विधेयक लाने की तैयारी में ओली सरकार

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल की केपी शर्मा ‘ओली’ सरकार लाए गए छह अध्यादेशों को पारित करवाने की कवायद में जुट गयी है। सरकार संसद के ऊपरी सदन राष्ट्रीय सभा में आवश्यक बहुमत जुटाने के लिए दल विभाजन संबंधी विधेयक लाने की तैयारी में है।

    सरकार के इन अध्यादेशों का सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दल ने ही विरोध किया था। इसके बाद से ही सरकार ने राष्ट्रीय सभा में आवश्यक बहुमत जुटाने पर ध्यान केंद्रित किया है। इसके लिए सरकार ने दल विभाजन संबंधी विधेयक लाने का फैसला किया है। शनिवार को सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों की हुई बैठक में दल विभाजन संबंधी विधेयक लाने को लेकर सहमति बनी है। इस बैठक में शामिल नेपाली कांग्रेस के नेता एवं गृहमंत्री रमेश लेखक ने कहा कि अध्यादेश को पारित करने के लिए दल विभाजन संबंधी विधेयक लाने पर सत्तारूढ़ दलों के बीच में सहमति बन गयी है।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्तमान परिस्थिति में ही अध्यादेश को पारित करने के लिए बहुत प्रयास किया लेकिन कुछ दलों के अड़ियल रवैए के कारण यह संभव नहीं होने के बाद दल विभाजन संबंधी विधेयक का विकल्प चुना गया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि सरकार यह विधेयक किस दल के विभाजन लाने के लिए कर रही है।

    सरकार को राष्ट्रीय सभा में आवश्यक बहुमत के लिए तीन सांसद की आवश्यकता है। 49 सदस्यीय राष्ट्रीय सभा में सरकार के पक्ष में 22 सांसद हैं। बहुमत के लिए आवश्यक 25 सांसदों का समर्थन जुटाने के लिए 3 सांसदों को अपने पक्ष में करने के लिए एकीकृत समाजवादी पार्टी और जनता समाजवादी पार्टी में विभाजन की तैयारी हो रही है। माना जा रहा है कि इन दोनों ही दलों के सांसद सरकार के संपर्क में हैं।

    इस समय नेपाल में दल विभाजन के लिए कुल सांसदों का 40 प्रतिशत और पार्टी केंद्रीय समिति के 40 प्रतिशत नेताओं का समर्थन होना चाहिए। नए प्रस्तावित विधेयक में 40 के स्थान पर 20 प्रतिशत करने और सांसद तथा केंद्रीय सदस्य की अनिवार्यता को समाप्त कर किसी एक का समर्थन होने पर भी दल विभाजन को कानूनी मंजूरी देने की बात पर सहमति बनी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपोप फ्रांसिस को हुई थी सांस लेने में दिक्कत
    Next Article विधानसभा में मामला उठते ही टूटी पथ निर्माण विभाग और संवेदक की निद्रा
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version