Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर मजबूती का रुख बना हुआ है।

    अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,776.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.46 प्रतिशत उछल कर 18,271.86 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल 0.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 42,636.64 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,663.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 1.06 प्रतिशत उछल कर 8,108.59 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 257.13 अंक यानी 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,109.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि सिर्फ एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजारों में इकलौता ताइवान वेटेड इंडेक्स फिलहाल 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,251.32 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,705 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,967.18 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 219.27 अंक यानी 3.52 प्रतिशत उछल कर 6,454.89 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

    इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.87 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,638.69 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 254.79 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,035.33 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,192.08 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की छलांग लगा कर 23,394.94 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,375.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबजट सत्र : नेता प्रतिपक्ष ने सदन में कहा, आखिर हिंदुओं के पर्व त्यौहार में ही पत्थर क्यों फेंका जाता
    Next Article शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    shivam kumar

      Related Posts

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      May 23, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

      May 23, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version