Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सरहुल शोभायात्रा की तैयारी पूरी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि
    Jharkhand Top News

    सरहुल शोभायात्रा की तैयारी पूरी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रकृति पूजा के महापर्व सरहुल की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। केंद्रीय सरना समिति के नेतृत्व में सिरमटोली सरना स्थल पर हजारों सरना धर्मावलंबी सरहुल शोभायात्रा में भाग लेंगे। इस पावन अवसर पर सभी आदिवासी समुदाय के लोग सरना मां से आशीर्वाद लेने के लिए माथा टेकेंगे और मन्नत मांगेंगे। सोमवार को समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की की अगुवाई में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यह पर्व आदिवासी समुदाय के लिए उल्लास, समृद्धि और प्रकृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

    हजारों की संख्या में पहुंचेगी खोड़हा मंडली
    एक अप्रैल को सिरमटोली सरना स्थल पर हजारों खोड़हा मंडलियों और आकर्षक झांकियों का रंग देखने को मिलेगा। श्रद्धालु मां सरना से सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में खोड़हा मंडलियां वाद्ययंत्रों के साथ गीत गाते हुए सरना स्थल पहुंचेगी। सभी खोड़हा मंडलियों को सरना अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।

    खोड़हा मंडलियों का होगा सम्मान
    सरहुल के अवसर पर सभी समुदायों को आमंत्रित किया गया है। पारंपरिक सरना अंगवस्त्र पहनाकर खोड़हा मंडलियों का सम्मान किया जायेगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों स्टॉल लगाये जायेंगे, जहां श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जायेगा। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस पावन अवसर पर उपस्थित होंगे।

    पुरस्कार वितरण और विशेष सम्मान
    शोभायात्रा में सबसे पहले पहुंचने वाले खोड़हा मंडलियों को सम्मानित किया जायेगा और साथ में पुरस्कार भी दिया जायेगा।
    • प्रथम पुरस्कार: 11,000 रुपये
    • द्वितीय पुरस्कार: 7,100
    • तृतीय पुरस्कार: 5,100
    इसके अलावा पहान, पइनभोरा और महतो को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरहुल की धमक इस बार दिल्ली में भी दिखेगी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के आवास पर सरहुल मिलन समारोह 3 को
    Next Article जिस टैक्स के पैसों से समृद्ध झारखंड बनना था, वह भ्रष्टाचार की चढ़ रहा भेंट: बाबूलाल
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले मामले में आइएएस विनय चौबे से एसीबी की टीम कर रही पूछताछ

      May 20, 2025

      कदमा में एसएसपी ने किया पैदल मार्च

      May 20, 2025

      नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आईबी प्रमुख तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल बढ़ा
      • कर्नल सोफिया पर मप्र के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन
      • कासगंज में सीएम योगी ने 724 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
      • प्रधानमंत्री ने परमाणु वैज्ञानिक श्रीनिवासन के निधन पर जताया शोक
      • परमाणु वैज्ञानिक एमआर श्रीनिवासन का निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version