Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»हीथ्रो एयरपोर्ट पर बिजली आपूर्ति बाधित, उड़ानें बहाल करने की प्रक्रिया शुरू
    दुनिया

    हीथ्रो एयरपोर्ट पर बिजली आपूर्ति बाधित, उड़ानें बहाल करने की प्रक्रिया शुरू

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंदन। यूरोप के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे हीथ्रो एयरपोर्ट पर शुक्रवार से कुछ उड़ानों को बहाल करने की योजना बनाई गई है। यह कदम उस बड़ी तकनीकी गड़बड़ी के बाद उठाया गया है, जो बिजली आपूर्ति केंद्र में आग लगने के कारण उत्पन्न हुई थी। इस घटना के कारण हजारों अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा और सैकड़ों उड़ानें बाधित हुईं।

    हीथ्रो एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि फिलहाल उन यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी उड़ानें रद्द हो गई थीं या जिन्हें अन्य यूरोपीय हवाई अड्डों पर भेजा गया था। हवाई अड्डा प्रशासन का कहना है कि शनिवार तक सभी सेवाएं पूरी तरह सामान्य हो सकती हैं।

    फ्लाइट ट्रैकिंग सेवा ‘फ्लाइट रडार 24’ के अनुसार, कम से कम 1,350 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इसके कारण एयरलाइंस को अपने विमानों और चालक दल को दोबारा व्यवस्थित करने में परेशानी हो रही है। यात्रियों को भी अपनी यात्रा पुनर्निर्धारित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    अधिकारियों ने अब तक आग लगने के पीछे किसी संदिग्ध गतिविधि के सबूत नहीं पाए हैं। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। पश्चिम लंदन के निवासियों ने एक बड़े विस्फोट की आवाज सुनी, जिसके बाद एक आग का गोला और धुएं के बादल देखे गए। यह आग हीथ्रो एयरपोर्ट के पास स्थित एक विद्युत सबस्टेशन में लगी थी।

    हीथ्रो एयरपोर्ट बंद होने की घोषणा के समय करीब 120 उड़ानें हवा में थीं। इनमें से कुछ को वापस मोड़ा गया, जबकि कुछ को गैटविक एयरपोर्ट (लंदन), चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट (पेरिस) और शैनन एयरपोर्ट (आयरलैंड) की ओर मोड़ दिया गया।

    हीथ्रो प्रशासन ने यात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था जल्द की जा रही है। एयरपोर्ट के अंदर आवश्यक सुविधाओं को भी चालू कर दिया गया है ताकि यात्रियों को अधिक परेशानी न हो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअक्षय कुमार ने की ‘केसरी चैप्टर 2’ की घोषणा
    Next Article नेपाल में राजनीतिक दलों के चंदा लेने पर रोक का प्रस्ताव
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव पर नेपाल की संसद में विशेष चर्चा की मांग

      May 9, 2025

      पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कार्रवाई को नेपाली कांग्रेस ने जायज ठहराया

      May 9, 2025

      बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      • भारत-पाकिस्‍तान तनाव के बीच 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स 10 मई तक बंद, कई उड़ानें रद्द
      • भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच आईपीएल 2025 स्थगित
      • बॉलीवुड हस्तियाें ने की भारतीय सेना की तारीफ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version