रांची। राजधानी सहित झारखंड कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। इससे गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 23 मार्च तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्जन के साथ तेज हवा चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च को दक्षिणी और इससे जुड़े मध्यवर्ती भागों में कहीं-कहीं गर्जन, ओलावृष्टि और 50-60 की गति से हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 22 मार्च को इसके अलावा उत्तरी भाग के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन और 40-50 किमी की गति से हवा चलने को लेकर अलर्ट किया गया है।

वहीं 22 मार्च को उत्तर- पश्चिमी हिस्से गढ़वा, पलामू, लातेहार, छत्र और लोहरदगा के कुछ इलाकों में गर्जन और 30-40 कि गति से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी23 मार्च को किया गया है। साथ ही 23 मार्च को राज्य को पूर्वी, दक्षिणी-पश्चिमी और उत्तरी-मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका है। गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री, जमशेदपुर में 37.1, डालटेनगंज में 36.2 तथा बोकारो में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version