रांची। झारखंड में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने इसके संकेत दे दिये हैं। 3 दिन तक आंधी-तूफान, बारिश और वज्रपात का सामना करना पड़ेगा। ओले भी गिरेंगे। मौसम विभाग ने इसका ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के 6 राज्यों में बौछार, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी होने के बाद झारखंड के लिए भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड में 2 अप्रैल से मौसम करवट लेगा। लगातार 3 दिनों तक झारखंड के अलग-अलग हिस्से में आंधी-तूफान के साथ गरज के साथ वर्षा और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है।

2 अप्रैल को 13 जिलों में गरज के साथ बारिश, चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग ने सोमवार (31 मार्च 2025) को जो अलर्ट जारी किया है, उसमें कहा है कि बुधवार (2 अप्रैल 2025) से झारखंड में तेज हवाएं चलेंगी। गरज के साथ बारिश होगी। कहीं-कहीं ठनका गिरने की भी आशंका है। 2 अप्रैल को राज्य के पश्चिमी और उससे सटे इलाके में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवाओं का झोंका चलेगा। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

इन 13 जिलों में 2 अप्रैल को बारिश-वज्रपात का अलर्ट
गढ़वा
पलामू
चतरा
कोडरमा
हजारीबाग
लातेहार
लोहरदगा
रामगढ़
रांची
खूंटी
गुमला
सिमडेगा
पश्चिमी सिंहभूम

3 अप्रैल को झारखंड के 13 जिलों में गिरेंगे ओले
गुरुवार 3 अप्रैल 2025 को झारखंड के दक्षिणी और उससे सटे मध्य भाग में कहीं-कहीं ओले गिरेंगे। गरज के साथ तेज हवा चलेंगी। हवा की अधिकतम रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर रहेगी। इतना ही नहीं, इस दौरान वज्रपात होने की भी संभावना है। 3 अप्रैल को ही राज्य के उत्तरी-पश्चिमी और उत्तरी-मध्य भागों में भी कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी। वज्रपात होंगे। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर रह सकती है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version