Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»दुनिया जानती है बंगाल में क्या हो रहा है : लंदन में ममता बनर्जी के साथ हुए हंगामे पर बोले दिलीप घोष
    राज्य

    दुनिया जानती है बंगाल में क्या हो रहा है : लंदन में ममता बनर्जी के साथ हुए हंगामे पर बोले दिलीप घोष

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केलॉग कॉलेज में दिए गए भाषण के दौरान हुए हंगामे पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस विरोध प्रदर्शन के लिए पहले से तैयार रहना चाहिए था क्योंकि दुनिया बंगाल की स्थिति से अवगत है।

    ममता बनर्जी के संबोधन के दौरान कुछ छात्रों ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा और आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हाल ही में हुए दुष्कर्म मामले को लेकर विरोध जताया।

    दिलीप घोष ने कहा, “मैंने पहले ही ममता बनर्जी को सलाह दी थी कि अगर वह विदेश दौरे पर जा रही हैं तो उन्हें महिलाओं के खिलाफ अपराध और नाबालिगों की शादी से जुड़ी सच्चाई को ध्यान में रखकर पूरी तैयारी के साथ जाना चाहिए। मैंने कहा था कि उन्हें इन मुद्दों पर जवाब देना होगा। जब यह सवाल उठा तो वह असहज हो गईं क्योंकि उनके पास कोई जवाब नहीं था।”

    घोष ने आगे कहा कि पूरी दुनिया पश्चिम बंगाल की स्थिति से परिचित है। उन्होंने कहा, “बड़े-बड़े लोग यहां से विदेश में बैठे हैं… तो अगर वहां ऐसी घटना होती है तो आपको जवाब देना ही होगा। नाराज होने से क्या होगा?”

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री को केलॉग कॉलेज में महिलाओं, बच्चों और हाशिए पर खड़े समुदायों के सामाजिक विकास पर भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया था।

    अपने संबोधन के दौरान ममता बनर्जी ने ‘स्वास्थ्य साथी’ और ‘कन्याश्री’ जैसी कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। लेकिन जब उन्होंने पश्चिम बंगाल में औद्योगिक विकास और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में हुए निवेश पर चर्चा शुरू की, तो कुछ प्रदर्शनकारी अचानक उठ खड़े हुए और पोस्टर लहराते हुए चुनाव बाद हिंसा और आर.जी. कर दुष्कर्म मामले का जिक्र करने लगे।

    प्रदर्शनकारियों ने भाषण में बाधा डालने की कोशिश की, लेकिन मुख्यमंत्री ने संयम बनाए रखा और अपना संबोधन बिना किसी रुकावट के पूरा किया।

    प्रदर्शनकारियों को जवाब देते हुए ममता बनर्जी ने कहा, “अपने दल से कहिए कि वह बंगाल में अपनी ताकत बढ़ाए ताकि वे हमारे साथ मुकाबला कर सकें।”

    इस दौरान तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने 1990 के दशक की एक पुरानी तस्वीर भी दिखाई, जिसमें उनके सिर पर पट्टी बंधी हुई थी। उन्होंने इसे विपक्ष में रहते हुए उन पर हुए हमले का प्रमाण बताया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआर जी कर दुष्कर्म और हत्या मामला : आज कलकत्ता हाईकोर्ट में सीबीआई सौंपेगी रिपोर्ट
    Next Article मालदा के मोथाबाड़ी में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग, शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल को लिखा पत्र
    shivam kumar

      Related Posts

      सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार

      July 4, 2025

      सीएम याेगी ने लखनऊ में तीन दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव- 2025’ का किया शुभारंभ

      July 4, 2025

      कालेज में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version