Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»लाइफस्टाइल»ब्लॉग»अंबेडकर जी, हम हैं क्योंकि आप थे
    ब्लॉग

    अंबेडकर जी, हम हैं क्योंकि आप थे

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 14, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “126 साल पहले आज ही के दिन इस धरती पर ऐसे व्यक्ति ने जन्म लिया था जिसकी बदौलत आज मेरी गिनती इंसानों में होती है। मैं आज पढ़-लिख पा रहा हूं, शासन-प्रशासन में हिस्सेदार हूं और अपने अधिकारों को पहचानता हूं। मैं अक्सर सोचता हूं कि अगर उस वक्त डॉ अंबेडकर ना होते तो क्या आज मेरा आजाद वजूद होता? जवाब की कल्पना आप कर सकते हैं।”

    डॉ अंबेडकर 20वीं सदी के ऐसे महानायक थे जिन्होंने करोड़ों लोगों को ना सिर्फ इंसान का दर्जा दिलाया बल्कि संविधान के रूप में उनके बुनियादी मानवाधिकारों की गारंटी भी दी। 20वीं शताब्दी में पूरी दुनिया में उपनिवेशी शासन से लोगों को मुक्ति मिली, इस सदी में इंसान ने खुद को एक आजाद इंसान साबित करने और अपने अधिकारों के लिए जबरदस्त संघर्ष किया। अंग्रेजों ने भारतीयों को सिर्फ 200 साल तक गुलाम बनाके रखा लेकिन इस भारतीय उपमहाद्वीप में कुछ लोग ऐसे थे जिन्हें हज़ारों सालों तक गुलामी की ऐसी जंजीरों में जकड़ के रखा गया जिन्हें कोई तोड़ ना सका।

    पढ़ने-लिखने की मनाही, सार्वजनिक कुओं और तालाब से पानी पीने की मनाही, संपत्ति नहीं रख सकते, बिना मजदूरी के जीवन भर काम करना, पशुओं से भी बदतर जीवन जीने के लिए मजबूर होना, ब्राह्मणवादियों का मल-मूत्र साफ करना और मरे हुए पशुओं की चमड़ी उधड़वाने का काम करने वाले शूद्रों को आजाद ख्याल इंसान बनाना क्या किसी उपनिवेशी महाशक्ति को हराने से कम है। देश की आजादी में लाखों-करोड़ों लोग साथ थे लेकिन लाखों-करोड़ों दलितों को वर्णवाद की दासता से आजादी दिलाने की लड़ाई डॉ अंबेडकर ने अकेले ही लड़ी।

    चाहे महाड़ सत्याग्रह के जरिए दलितों को तालाब से पानी पीने का अधिकार दिलाने की बात हो या इंग्लैंड में गोलमेज सम्मेलन में भारत में दलितों के हक की नुमाइंदगी करने का मामला हो, डॉ अंबेडकर ने बिना रुके अपने संघर्ष को जारी रखा। तमाम विपरित परिस्थितियों के बावजूद खुद-पढ़ लिख कर अपने आप को इस काबिल बनाया कि वो बड़े से बड़े विद्वान से तर्क कर सकें। जरा सोचिए कक्षा में बाहर बैठकर पढ़ने को मजबूर एक छात्र को उस वक्त कैसा लगा होगा जब वो कोलंबिया यूनिवर्सिटी और लंडन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स की इमारत की सीढ़ियां चढ़ रहा होगा। एक छात्र के रूप में तमाम कठिनाईयों से लड़कर सफलता के शिखर पर पहुंचने तक डॉ अंबेडकर का जीवन आज के तमाम छात्रों के लिए प्रेरणादायक है। घर-बार छोड़कर अच्छी शिक्षा और रोजगार की तलाश में बड़े शहरों में संघर्ष करने वाले छात्रों को उनके छात्र जीवन के संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए।

    डॉ अंबेडकर ने हिंदू धर्म द्वारा पोषित वर्णवाद की बखिया उधेड़कर रख दी। अपनी पुस्तक ‘जाति का खात्मा’ में डॉ अंबेडकर लिखते हैं ‘मैं हिंदूओं की आलोचना करता हूं, मैं उनकी सत्ता को चुनौती देता हूं इसलिए वो मुझसे नफरत करते हैं। मैं उनके लिए बाग में सांप की तरह हूं।’ शूद्रों को जिन धर्मग्रंथों को पढ़ने की इजाजत नहीं थी उन्हीं ग्रंथों द्वारा स्थापित वर्ण व्यवस्था और भेदभाव के सिद्धांतों को डॉ अंबेडकर ने अपने सवालों से धूल चटा दी।

    अपनी पुस्तक ‘अछूत कौन थे और वो अछूत कैसे बने’ में डॉ अंबेडकर लिखते हैं ‘सभी मनुष्य एक ही मिट्टी के बने हुए हैं और उन्हें यह अधिकार भी है कि वे अपने साथ अच्छे व्यवहार की मांग करें’। ऋग्वेद के पुरुषसुक्ता में जिन शूद्रों को ब्रह्मा के पैरों से उत्पन्न हुआ बताया गया है वहां मानव के प्राकृतिक अधिकारों की बात करना अपने आप में एक क्रांति है।

    महिलाओं को मातृत्व के अवकाश का अधिकार दिलाने से लेकर भारतीय रिजर्व बैंक की संकल्पना देने तक में डॉ अंबेडकर की आधुनिक सोच का परिचय मिलता है। हम उनके जीवन से बहुत कुछ सीख सकते हैं।

    आज जब दलित आगे बढ़ रहे हैं तो उनके सामने चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। जातिवाद का रोग अभी भी मनुवादियों में जड़े जमाए बैठा है। स्कूल-कॉलेज से लेकर दफ्तरों तक में जाति का दंश झेलने वाले दलितों को डॉ अंबेडकर का संदेश यादना रखा चाहिए। अपनी पुस्तक ‘गांधी और अछूतों का उद्धार’ में डॉ अंबेडकर ने लिखा है ‘दलित युवाओं से मेरा यह पैगाम है कि एक तो वे शिक्षा और बुद्धि में किसी से कम न रहें, दूसरे ऐशो-आराम में न पड़कर समाज का नेतृत्व करें। तीसरे, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी संभाले तथा समाज को जागृत और संगठित कर उसकी सच्ची सेवा करें’। -सुमित चौहान

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘सांसद हेमा मालिनी तो रोज 1 बंपर शराब पीती हैं- फिर भी जिंदा हैं’
    Next Article सावधान: 20पैसे में बिक सकता है आपका करोड़ों का बैंक अकाउंट- करीब 1 करोड़ खातों की जानकारी लीक !
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मंगलवार शाम आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, दो ग्रहों-दो तारों के साथ होगा चांद का मिलन

    May 22, 2023

    कभी हिल स्टेशन के नाम से मशहूर रांची आज हीट आइलैंड इफेक्ट के प्रभाव में

    May 19, 2023

    अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा

    May 19, 2023
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • देशभर में ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का सफल परीक्षण, आपदा के समय तुरंत पहुंचेगी सूचना
    • झारखंड जनगणना-2027 का आगाज़: CM हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील
    • JAC 10वीं टॉपर शिवांगी के सपनों को मिला पंख, DC कंचन सिंह ने उठाया पढ़ाई का जिम्मा
    • नेपाल में अतिक्रमण हटाने के लिए आज भी चल रहा है बालेन का बुलडोजर
    • नेपाल दौरे मेंं अमेरिकी विशेष दूत ने सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष से की मुलाकात
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version