Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पाकुर»मतदानकर्मियों के लिए हेलिकॉप्टर मंगाये गये
    पाकुर

    मतदानकर्मियों के लिए हेलिकॉप्टर मंगाये गये

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 9, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पाकुड़: झारखंड विधानसभा की लिट्टीपाड़ा सीट के लिए रविवार को होनेवाला उप चुनाव कड़ी सुरक्षा के घेरे में होगा। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी 272 बूथों को संवेदनशील माना गया है, इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। मतदान के दौरान भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने के लिए राज्य पुलिस के अलावा सीआरपीएफ की कई कंपनियों को तैनात किया गया है। सुदूर व दुर्गम स्थानों पर मतदानकर्मियों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए हेलिकॉप्टर की भी व्यवस्था की गयी है।
    वीडियो रिकार्डिंग टीम करेगी निगरानी
    चुनाव की निगरानी के लिए एक वीडियो रिकॉर्डिंग टीम बनायी गयी है। लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में कुल 10 में से 8 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं। इनमें भाजपा के हेमलाल मुर्मू, झामुमो के साइमन मरांडी, झाविमो के क्रिस्टो सोरेन और पांच निर्दलीय शामिल हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों में से दो शिवचरण माल्तो और गयालाल देहरी ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार खत्म होने के ठीक पहले भाजपा उम्मीदवार हेमलाल मुर्मू के पक्ष में चुनाव मैदान से हटने की घोषणा की है। इससे भाजपा की स्थिति मजबूत हुई है।
    माल्तो के आने से बल मिला भाजपा को
    गौरतलब है कि शिवचरण माल्तो पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार थे और उन्हें 12,4,34 वोट मिले थे। वह तीसरे स्थान पर रहे थे। कांग्रेस इस बार झामुमो का समर्थन कर रही है, लेकिन माल्तो भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में हैं। इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला झामुमो और भाजपा के बीच ही है, लेकिन झाविमो ने इसे त्रिकोण बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में झाविमो प्रत्याशी 8771 वोट लेकर चौथे स्थान पर रहा था। उस चुनाव में झामुमो प्रत्याशी अनिल मुर्मू ने 67 हजार से अधिक मतों के साथ जीत दर्ज की थी। उनके निधन से ही यह सीट खाली हुई है। डॉ मुर्मू ने उस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी साइमन मरांडी को हराया था। इससे पूर्व लिट्टीपाड़ा सीट पर लंबे समय तक काबिज रहे साइमन इस बार घर वापसी के बाद फिर झामुमो के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस उपचुनाव में उन्हें उनके पुराने मित्र भाजपा के हेमलाल मुर्मू कड़ी टक्कर दे रहे हैं। चुनाव परिणाम 13 अप्रैल को आयेगा। उसी दिन पता चलेगा कि लिट्टीपाड़ा में पहली बार कमल खिलता है या फिर तीर धनुष का निशाना लगता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअच्छी कहानी मिली, तो नागपुरी फिल्म करूंगी : विद्या बालन
    Next Article छात्र नेता पर तलवार से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अदा की नमाज

    March 31, 2025

    पाकुड़ : ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    February 17, 2025

    शिक्षा का दीप हर घर में जलाना चाहिए : श्रम मंत्री

    January 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
    • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
    • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
    • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
    • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version