Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»आयोग के गठन से पिछड़ा वर्ग के विकास को नयी दिशा मिलेगी
    रांची

    आयोग के गठन से पिछड़ा वर्ग के विकास को नयी दिशा मिलेगी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 22, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पिस्कानगड़ी:  मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर ऐतिहासिक काम किया है। आयोग के गठन से पिछड़ा वर्ग के विकास को नयी दिशा मिलेगी। केंद्र और राज्य सरकार का प्रयास है कि विकास की किरण समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा जाति मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा से जुड़कर सरकार और जनता के बीच कड़ी का काम करें, ताकि विकास की किरण राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। इसी सोच और विचारधारा के चलते भाजपा आज राज्य और देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन गयी है। मुख्यमंत्री ने उक्त बातें शुक्रवार को पिस्का नगड़ी में भाजपा प्रदेश पिछड़ा जाति मोरचा की कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करते हुए कहीं।

    सीएम ने कहा कि इसी सोच के तहत अन्य मोर्चा के साथ पिछड़ा जाति मोर्चा का गठन किया गया है, ताकि भाजपा राज्य के सभी जाति वर्ग तक पहुंच सके। कार्यकर्ता सकारात्मक सोच के तहत ऐसा कार्य करें कि सामाजिक समरसता बनी रहे। पं दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपना कर सरकार के नीति-सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचायें। सबको साथ लेकर सामाजिक उत्थान में सहयोग करें। उन्होंने मोरचा के जिला एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। समाज के विकास मे अपना योगदान सुनिश्चित करें।

    राजनीतिक प्रस्ताव हुआ पारित
    इससे पहले नगड़ी के टिकराटोली स्थित स्वर्णरेखा होटल के बैंक्वेट हॉल मे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सह मिलन समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राजनीतिक प्रस्ताव पारित करते हुए मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुनील साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जेपीएससी विवाद का निष्पादन करते हुए ओबीसी को न्याय दिलाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष अमरदीप यादव, संचालन महामंत्री शशिभूषण भगत और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री ईश्वरचंद्र प्रजापति ने किया ।

    इनकी रही उपस्थिति
    मौैके पर पार्टी के महामंत्री दीपक प्रकाश, उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, मंत्री नीरा यादव, विधायक अनंत ओझा, नवीन जयसवाल, योगेश्वर महतो बाटूल, बिरंची नारायण ने मुख्य रूप से सभा को संबोधित किया। बैठक मे रांची ग्रामीण जिलाध्यक्ष रणधीर चौधरी, नम्रता भारती, शिव प्रसाद साहू, दिलीप कुमार स्वर्णकार, प्रेम वर्मा, वीरेंद्र यादव, डॉ उमेश गुप्ता, फिरंगी साव, मुन्ना जयसवाल, चुड़ामनी महतो, दौलतराम केसरी सहित बडी संख्या में मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदलाई लामा पर बौखलाया चीन, कहा- भारत को भारी कीमत चुकानी होगी
    Next Article झारखंड के 33000 अधिवक्ता आंदोलित
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची के गोंदा में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, जेवरात व नकद उड़ा ले गए

    April 27, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर झारखंड सरकार की सख्ती, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर अब 50 हजार का जुर्माना

    April 26, 2026

    JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण

    April 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • राज्य सभा में भाजपा के सांसदों की संख्या हुई 113, सभापति ने दी विलय को मंजूरी
    • NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड जारी, 3 मई को होगी परीक्षा
    • टाटानगर में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या
    • रांची के गोंदा में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, जेवरात व नकद उड़ा ले गए
    • अवैध खनिज परिवहन पर झारखंड सरकार की सख्ती, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर अब 50 हजार का जुर्माना
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version