Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»उपचुनाव: 10 में से 5 सीटों पर भाजपा व 3 पर कांग्रेस जीती, दिल्ली में आप की जमानत जब्त
    राजनीति

    उपचुनाव: 10 में से 5 सीटों पर भाजपा व 3 पर कांग्रेस जीती, दिल्ली में आप की जमानत जब्त

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 13, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “भाजपा और पीएम मोदी का जलवा कायम है। उप चुनाव में 10 में से 5 सीटों पर भाजपा ने कब्‍जा किया है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम और राजस्‍थान में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है। कर्नाटक में कांग्रेस को कुछ सांत्वना मिली, उसने यहां दोनों सीटें जीत लीं। मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस को अटेर में जीत मिली है। पश्चिम बंगाल के कांठी दक्षिण से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रिमा भट्टाचार्य जीतीं हैं।”

    रविवार को सात राज्यों में नौ विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हुए थे, इसके अलावा श्रीनगर संसदीय सीट पर भी चुनाव हुए थे। कर्नाटक, मध्य प्रदेश में दो-दो सीटें थीं जबकि पश्चिम बंगाल, असम, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में एक-एक सीट थी।

    निकाय चुनाव से पहले दिल्ली उपचुनाव में मिली जीत भाजपा के लिए अच्छा संकेत है। दिल्‍ली के राजौरी गार्डन विस उपचुनाव में भाजपा जीती जबकि आम आदमी पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा, यहां वह तीसरे क्रम पर रही। यहां तक कि आप के उम्मीदवार की जमानत तक जब्त हो गई।

    भाजपा-शिअद के संयुक्त उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा को कुल मतों का लगभग 50 फीसदी 40,602 मत मिले। कांग्रेस की मीनाक्षी चंदेला 25,950 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रही जबकि आप के हरजीत सिंह को केवल 10,243 मत मिले।

    भाजपा के उम्मीदवार ने मध्‍यप्रदेश के बांधवगढ़ सीट पर विपक्षी कांग्रेस के उम्मीदवार को लगभग 25,000 मतों से हराया जबकि अटेर सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला कड़ा रहा। यहां कांग्रेस के हेमंत कटारे को जीत मिली।

    उमरिया जिले की बांधवगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार शिवनारायण सिंह ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की सावित्री सिंह को 25,476 मतों के बड़े अंतर से हरा दिया। बीते नवंबर में उपचुनाव में यहां से भाजपा विधायक ज्ञान सिंह ने शहडोल लोकसभा सीट जीत ली थी जिसके बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी।

    हिमाचल प्रदेश में भाजपा उम्मीदवार डॉ. अनिल धीमान ने 8,290 मतों से भोरंज :एससी: विस सीट जीती। उन्होंने कांग्रेस की प्रमिला देवी को 8,290 मतों से हराया। यह सीट पूर्व मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता ईश्वर दास धीमान के निधन के चलते रिक्त हो गई थी। वह यह सीट लगातार छह बार जीते थे। अब इस सीट से उनके बेटे अनिल धीमान जीते हैं। इसके साथ ही 68 सदस्यीय सदन में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 28 हो गई।

    असम में भाजपा उम्मीदवार रानोज पेगु ने धेमाजी विस उपचुनाव जीता, उन्होंने कांग्रेसी उम्मीदवार बाबुल सोनोवाल को 9,285 मतों के अंतर से हराया। भाजपा के उम्मीदवार को 75,217 मत मिले जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार को 65,932 मत मिले। चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी। यहां से भाजपा विधायक प्रधान बरूआ के लखीमपुर लोकसभा सीट जीत लेने से यह सीट रिक्त रह गई थी। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने नंजनगुंड और गुंडलुपेट विस सीटें जीत ली।

    नंजनगुंड पर कांग्रेस उम्मीदवार कालाले एन केशवमूर्ति ने भाजपा के वी श्रीनिवास प्रसाद को करीब 21,000 मतों से हराया। गुंडलुपेट से कांग्रेस की गीता महादेवप्रसाद ने भाजपा के सीएस निरंजन कुमार को लगभग 10,000 मतों से हराया। दोनों सीटें कांग्रेस की झोली में गई। राजस्थान में भाजपा उम्मीदवार शोभा रानी धौलपुर विस उपचुनाव जीत गई हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाइडिंग पर लोडिंग-अनलोडिंग ठप कराया
    Next Article UP के हर जिले को 2 एंबुलेंस,योगी बोले-हर वादा जमीन पर उतार रहे
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर : इरफान अंसारी

    May 30, 2026

    फूलो-झानो का नाम मिटाना आदिवासी समाज का अपमान : चंपाई

    May 29, 2026

    होमगार्ड जवानों के वेतन भुगतान की मांग काे लेकर जेएलकेएम ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    May 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
    • क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर : इरफान अंसारी
    • जालसाजी से जुड़े मामले में  उमेश साहू और विनय शर्मा साक्ष्य के अभाव में रिहा
    • जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु
    • यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version