नई दिल्ली: चीन ने एक बार फिर भारत पर निशाना साधा है। भारत का मजाक उड़ाते हुए चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि “भारत को जंगी जहाजों का निर्माण छोड़ अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए।”

क्या कहा चीनी मीडिया ने

चीन के अधिकारिक अखबार ग्लोबल टाइम्स में लिखे एक लेख के मुताबिक भारत का औद्योगिक विकास अभी शुरुआती दौर में है। इसलिए उसे चीन से मुकाबले के लिए जंगी जहाज बनाने के बजाए अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान लगाना चाहिए।

नौसेना में वृद्धि कर रहा चीन

गौरतलब है कि चीन अपनी नौसेना को मजबूत करने में जुटा हुआ है। इसका कारण चीन का दक्षिण चीन सागर में कई देशों के साथ विवाद होना प्रमुख कारण है। इसके अलावा चीन अब विश्व पटल पर महाशक्ति के रुप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहता है, इसलिए भी वह नौसेना सहित अपने सैन्य बल में लगातार बढ़ोत्तरी कर रहा है।

चीन ने नौसैना की ताकर बढ़ाने का दिया तर्क

ग्लोबल टाइम्स में छपे लेख के मुताबिक चीन पूरी दुनिया में अपने हितों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपनी सेना की ताकत बढ़ा रहा है। अखबार में दावा किया गया है कि यदि चीन हथियारों की रेस में शामिल होता तो आज एशिया पेसिफिक और हिंद महासागर में चीन का वर्चस्व होता।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version