Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चीन की हरकत पर बरसा भारत !
    Top Story

    चीन की हरकत पर बरसा भारत !

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 20, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश पर अपने दावे को दोहराने के मकसद से चीन की तरफ से 6 स्थानों के नाम बदले जाने के फैसले पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि किसी जगह का नाम बदल देने से या नया नाम रख देने भर से उस पर किया गया कब्जा वैध नहीं हो जाता। विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है।

    दलाई लामा की अरूणाचल यात्रा से नाराज़ चीन ने भारत को चेतावनी दी थी कि वो अपनी सीमा और देश की सुरक्षा के लिये कड़े कदम उठाएगा। अपने दावे को पुख्ता करने के लिये चीन ने 14 अप्रैल को अरुणाचल के 6 जगहों के नाम बदल दिये।

    चीन अरुणाचल प्रदेश को ‘दक्षिण तिब्बत’ मानता है। चीन के सरकारी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार, ‘चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने 14 अप्रैल को घोषणा की थी कि उसने केंद्र सरकार के नियमों के अनुरूप ‘दक्षिण तिब्बत’ जिसे भारत अरूणाचल प्रदेश कहता है के छह स्थानों के नामों का चीनी, तिब्बती और रोमन वर्णों में मानकीकरण कर दिया है।’

     

    रोमन वर्णों का इस्तेमाल कर रखे गए छह स्थानों के नाम वोग्यैनलिंग (Wo’gyainling), मिला री (Mila Ri), कोईदेंगारबो री (Qoidêngarbo Ri), मेनकुका (Mainquka), बूमो ला (Bümo La) और नमकापब री (Namkapub Ri) है। बता दें कि भारत और चीन की सीमा पर 3488 किमी लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा विवाद का विषय रहा है।

    दोनों देशों के बीच सीमा को लेकर विवाद है और इस मुद्दे को सुलझाने के लिये दोनों पक्ष अब तक विशेष प्रतिनिधियों के साथ 19 दौर की वार्ता कर चुके हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कुलभूषण यादव के मसल पर कहा कि पाकिस्तान कांस्युलर एक्सेस नहीं दे रहा है।

     

    बागले कहा भारत ने पाकिस्तान से फिर से राजनयिक पहुंच की अनुमति मांगी है, इससे पहले भारत पाकिस्तान से 14 बार आग्रह कर चुका है। लेकिन पाकिस्तान ने भारत के अनुरोध को ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा, ‘भारत कुलभूषण यादव के स्वास्थ्य और ठिकाने को लेकर चिंतित हैं।’

    बुधवार को भी भारत के उच्चायुक्त गौतम बंबावले की पाकिस्तान की विदेश सचिव तहमीना जंजुआ से मुलाकात को टाल दिया गया था। इस्लामाबाद में होने वाली इस मुलाकात के लिये अब नया समय तय करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोल पंप बंद रखने के फैसले पर आपत्ति जताई
    Next Article टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ की सामने आई रिलीज डेट !
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी

    May 9, 2025

    झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    May 9, 2025

    झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    • झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
    • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
    • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version