रांची: दिल्ली के विभिन्न स्थानों में रह रहे झारखंड के 29 बच्चों को शुक्रवार को रांची लाया गया है। इसमें 24 लड़कियां और पांच लड़के शामिल हैं। सभी को झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन से सुबह तीन बजे रांची रेलवे स्टेशन पर लाया गया।
बताया जाता है कि जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सेवक राम लोहरा के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम एक सप्ताह पूर्व दिल्ली गयी थी। टीम दिल्ली के अलग-अलग स्थानों और शेल्टर होम से बच्चों को रेस्क्यू कर रांची लायी है। सभी बच्चों को प्रेमाश्रय में रखा गया है। सभी से पूरी जानकारी लेकर उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें सौंपा जायेगा। बरामद बच्चों में रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, चाईबासा, जमशेदपुर सहित अन्य जिलों के बच्चे शामिल हैं। इस मामले को महिला बाल कल्याण एवं सामाजिक विकास विभाग ने बड़ी उपलब्धि बतायी है। विभाग के प्रधान सचिव मुखमीत सिंह भाटिया ने इसके लिए टीम को बधाई दी है।
Previous Articleबूचड़खाने बंद होेने से 5 लाख कुरैशी बेरोजगार
Next Article योगेंद्र साव को राहत,सीसीए हटा