रांची: रघुवर सरकार की फिल्म नीति रंग लाने लगी है। यहां की फिल्म नीति से प्रभावित होकर ज्यूरी ने नेशनल फिल्म के विशेष अवार्ड के लिए झारखंड का चयन किया है। शुक्रवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गयी। झारखंड को स्पेशल मेंशन अवॉर्ड दिया गया है। बता दें, 64वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में ज्यूरी की अध्यक्षता प्रियदर्शन ने की। मालूम हो कि झारखंड में नयी फिल्म नीति बनायी गयी है। साथ ही अनुपम खेर और मनोज तिवारी जैसे फिल्मकार और कलाकारों को इससे जोड़ा गया है। राज्य सरकार ने पतरातू में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की है। इस पर काम शुरू भी हो गया है। इसके अलावा पतरातू घाटी का सौंदर्यीकरण किया गया है। इसके बाद से यहां शूटिंग के लिए आनेवाले फिल्मकारों की संख्या भी बढ़ी है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ज्यूरी ने भी झारखंड की फिल्म नीति की सराहना की है।
Previous Article6650.24 लाख की योजनाओं की देंगे सौगात
Next Article 700 जख्मी, 13 रिम्स रेफर