रामगढ़: जिला में रामनवमी शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। रामगढ़ थाना में चार अपै्रल की सुबह को रामनवमी के मौके पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में दंडाधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों व पुलिस बल को आवंटन किया गया। शहर में संवेदनशील स्थानों पर 30 दंडाधिकारी व पुलिस बल नियुक्त किये गये हैं। ये अधिकारी चार अपै्रल से ही अपने अपने क्षेत्र में चले गये हैं। इसके बाद दोपहर 12 बजे के लगभग पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च किया गया। शहर के थाना चौक में स्थित पुलिस लाइन से फ्लैग मार्च आरंभ हुई। फ्लैग मार्च थाना चौक, गोलपार, झंडा चौक, गोला रोड,सौदागर मुहल्ला, लोहार टोला, शिवाजी रोड, मेन रोड होते हुए रामगढ़ थाना पहुंच कर संपन्न हुआ।
फ्लैग मार्च में जिला पुलिस बल एवं जैप के जवान शामिल थे। दोपहर से शहर में पुलिस गश्त तेज कर दी गयी थी। रामगढ़ थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी रामगढ़ सहित कई अधिकारी दोपहर को गश्ती करते दिखे। वहीं शाम को जिला की उपायुक्त राजेश्वरी बी, एसपी, एसडीपीओ निधि द्विवेदी सहित कई अधिकारी शहर में भ्रमण के लिए निकले। यह अधिकारी शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा किया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version