बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू से पहले आज कई फैन्स हो गए हैं। खबरों की मानें तो वो जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं, जिसके लिए वो डांस और एक्टिंग क्लासेस ले रही हैं।
अब हाल ही में जाह्नवी का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। दरअसल, इस वीडियो में जाह्नवी डांस करती नजर आ रही हैं, जिसमें उनके साथ एक और लड़की और एक लड़का भी साथ दिख रहे हैं। इस छोटी सी वीडियो में जाह्नवी के जितने भी डांस मूव दिखे, वो काफी बेहतरीन हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जाह्नवी जल्द ही करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं।