Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»फोर्थ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के मौके पर बोले सीएम ‘अब विश्व पटल पर झारखंड’
    Top Story

    फोर्थ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के मौके पर बोले सीएम ‘अब विश्व पटल पर झारखंड’

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 27, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवघर। बाबानगरी देवघर में 70 साल बाद संथाल के विकास की सशक्त नींव शुक्रवार को रखी गयी। मोमेंटम झारखंड के तहत दो साल के दौरान देवघर में फोर्थ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का शुभारंभ सीएम रघुवर दास ने किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि विगत वर्ष 16-17 फरवरी को रांची में आयोजित ग्लोबल समिट में वादा किया गया है। निवेशकों के वादे के परिणामस्वरूप 60 हजार को प्रत्यक्ष और 1.75 लाख को परोक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। झारखंड समृद्ध राज्य है, लेकिन लोग गरीब हैं। बेरोजगारी और अभाव की जिंदगी जी रहे हैं। 67 साल से कोयला और लोहा की रॉयल्टी लोग खा रहे हैं। इसके बाद भी गरीबी, बेरोजगारी समाप्त नहीं हो रही है।

    सीएम ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस सोच के साथ झारखंड अलग राज्य बनाया था, वह राजनीतिक अस्थिरता के कारण 14 साल में नहीं बन पाया। 2014 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव पूर्ण वादा किया था कि पूर्ण बहुमत दो, संपूर्ण विकास देंगे। स्थिर सरकार मिलने के साथ एक मजदूर को राज्य की सेवा का सौभाग्य मिला। उस मजदूर ने ठान लिया है कि राज्य से गरीबी, बेरोजगारी, अभाव की जिंदगी को समाप्त करना है।

    सरकार की नीति और नीयत से हो रहा राज्य का विकास : सीएम ने कहा कि नारे और वादे से सरकार तो बनती है, लेकिन राज्य का विकास नहीं होता। राज्य का विकास उद्योग लगाने से होता है और उद्योग तभी लगते हैं, जब सरकार की नीति और नीयत ठीक रहती है। आज सरकार की नीति और नीयत के चलते ही उद्यमी खींचे चले आ रहे हैं। 2016 में उद्योग के लिए पॉलिसी बनायी गयी। ग्लोबल समिट से पहले पूरी तैयारी की गयी। पिछले 14 साल में खूब एमओयू हुए, लेकिन जमीन पर काम नहीं हुआ। इसका कारण नीतियों का नहीं बनना है। एक साल में इतनी जल्दी निवेशकों का झारखंड में आना ऐतिहासिक है। झारखंड एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां एमओयू भी हो रहा है और धरातल पर एमओयू उतर भी रहा है। शिलान्यास भी हो रहा है।

    इज आॅफ डूइंग बिजनेस में झारखंड सर्वोच्च पायदान पर : सीएम रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक सुधार की दृष्टि से पहली बार भारत 130वें पायदान से 100वें पर पहुंचा है। झारखंड का इसमें महत्वपूर्ण योगदान है। लगातार झारखंड इज आॅफ डूइंग बिजनेस में सर्वोच्च पायदान पर है। यह टीम झारखंड के कारण हो पाया है। आर्थिक विकास की दृष्टि से झारखंड गुजरात के बाद दूसरे नंबर पर है। झारखंड की विकास दर 8.6 है। यह लगातार जारी है। सीएम ने कहा कि अच्छी अर्थव्यवस्था एवं अच्छी राजनीति एक साथ झारखंड में चल रही है। निवेशकों का पसंदीदा स्थान झारखंड बन गया है। निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ा है। यही वजह है कि लगातार शिलान्यास हो रहा है। संथाल आजादी के इतने साल बाद भी पिछड़ा ही रह गया है। हमारी सरकार बनने के बाद इसके लिए विशेष प्रयास किये गये। संथाल के लिए विशेष योजना बनायी गयी। उसका क्रियान्वयन किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि संथाल के विकास के लिए सरकार से जो भी सहयोग चाहिए, वह देगी।

    सीएम का कमिटमेंट : सीएम ने कहा कि संथाल की बहनों द्वारा तैयार किया माल दुनिया में परचम लहरायेगा। 82 फीसदी कुकून झारखंड में है। सबसे ज्यादा इसका उत्पादन दुमका में होता है। तय किया है कि मयूराक्षी सिल्क के नाम से विश्व स्तर पर झारखंड के सिल्क की पहचान बनायेंगे। सीएम ने कहा कि औद्योगिकीकरण को लेकर प्रधानमंत्री के फाइव एफ मंत्र को झारखंड सरकार पूरा करेगी। सरकार निर्यात पॉलिसी बना रही है, ताकि झारखंड की सामग्री का निर्यात देश-विदेश में हो सके। सीएम ने कहा कि झारखंड अपार संभावनाओं वाला राज्य है। कोयला से लेकर हर चीज हमारे पास है। कोई कारण नहीं कि झारखंड देश का समृद्धशाली राज्य नहीं बने। 2020-21 तक झारखंड देश का सबसे विकसित राज्य होगा। आनेवाले सात-आठ सालों में झारखंड दुनिया का सबसे विकसित राज्य बनेगा। सीएम ने कमिटमेंट किया कि दस साल के भीतर दुनिया के विकसित राज्य के रूप में झारखंड को खड़ा करूंगा।

    झारखंड में हर सेक्टर में काम की शुरुआत : सीएम ने कहा कि हर सेक्टर में सरकार काम कर रही है। चाहे वह कृषि आधारित उद्योग की बात हो या फिर इंडस्ट्री, फूड प्रोसेसिंग और आइटी की, हर क्षेत्र में काम की शुरुआत हो चुकी है। मध्यम एवं छोटे उद्योग में निवेश हो रहा है। मेरा मानना है कि बड़े उद्योग आवश्यक हैं, लेकिन झारखंड जैसे प्रदेश के लिए मध्यम, लघु और कुटीर उद्योग रीढ़ हैं। बेरोजगारी की समस्या को ठीक करना है, तो इन उद्योगों के माध्यम से ही ज्यादा रोजगार मिल सकता है। उदाहरण देते हुए सीएम ने कहा कि टेक्सटाइल के क्षेत्र में एक करोड़ के निवेश पर 70 लोगों रोजगार मिलता है।

    Deoghar Fourth Ground Breaking Ceremonies Jharkhand Momentum Jharkhand Raghuvar Das
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुष्कर्मी आसाराम को आजीवन कारावास
    Next Article लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, पटना में एक और बेनामी संपत्ति जब्त
    azad sipahi desk

      Related Posts

      दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

      June 23, 2026

      शहीद दिवस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि

      June 23, 2026

      टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र

      June 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान
      • शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य
      • प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
      • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया उन्हें नमन
      • गूगल प्ले स्टोर पर टेलीग्राम बहाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version