Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कानपुर: पुलिस ने प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल लगाया करंट
    Top Story

    कानपुर: पुलिस ने प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल लगाया करंट

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 3, 2019Updated:April 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर: बिठूर थाने में हत्या के एक आरोपी से पूछताछ के दौरान थर्ड डिग्री टॉर्चर का बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। आरोपी को जमकर पीटने के बाद पुलिस ने उसके नाजुक अंगों में पेट्रोल डाल दिया। करंट लगाने के दौरान पेट्रोल ने आग पकड़ ली। इससे हड़कंप मचा और पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची। दोपहर तक पुलिस मामले को टालती रही, लेकिन शाम को एसएसपी अनंत देव ने एसओ को सस्पेंड कर दिया।

    पुलिस पर गंभीर आरोप
    बीते दिनों बिठूर क्षेत्र के भिड़ैया गांव के निर्मल की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने तफ्तीश के बाद सोमवार को उन्नाव से मोनू और सोनू को हिरासत में लिया थाा। आरोप है कि मंगलवार आधी रात के बाद पुलिस ने अपराध कबूल करवाने के लिए मोनू की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे निर्वस्त्र कर नाजुक अंगों में पेट्रोल डालकर करंट लगाया गया। इसी क्रम में अचानक पेट्रोल ने आग पकड़ ली। पुलिस ने किसी तरह आग बुझाई और दर्द-जलन से तड़पते मोनू को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंची।

    परिजनों का हंगामा
    सूचना मोनू के घर पहुंची, तो परिवार के लोगों ने थाने आकर जोरदार हंगामा खड़ा कर दिया। पूरे मामले की जानकारी पाकर कल्याणपुर के सीओ मौके पर पहुंचे। थाने के पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि मोनू ने अपने पास मौजूद माचिस से खुद आग लगा ली, जबकि अस्पताल में भर्ती मोनू ने बातचीत में पुलिस की हैवानियत बयान की। साथ ही यह भी कहा कि मीडिया के सामने कुछ बोलने पर उसका ‘एनकाउंटर’ कर दिया जाएगा।

    बवाल की आशंका में सहमी पुलिस
    अधिकारियों की नाराजगी और बवाल की आशंका भांप पुलिस ने दोपहर में सोनू को थाने से छोड़ दिया। पुलिस मामले को इस कदर ढकने में लगी थी कि मोनू के परिवार को इसका पता मंगलवार दोपहर तब चला, जब वे मंधना के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे। यहां उसने रोते हुए परिजनों को बताया कि उसे बेरहमी से जलाया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओड़िशा को डबल इंजन की सरकार चाहिए: रघुवर
    Next Article चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पवन बंसल को बनाया प्रत्याशी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      संविधान संशोधन विधेयक पेश करने के दौरान लोकसभा में हंगामा, पेपर उछाले गए

      August 20, 2025

      कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं ने जयंती पर राजीव गांधी को किया याद

      August 20, 2025

      तालाब में युवक के डूबने की सूचना पर लोगों की भीड़, एनडीआरएफ बुलाने को लेकर सड़क जाम

      August 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा वोटर अधिकार यात्रा : अरूण यादव
      • बलोचिस्तान में पाकिस्तान की संघीय सरकार समर्थित चार लोगों की हत्या
      • इजराइल के हमले में हमास कमांडर शमाला और आतंकी नज्जर मारे गए
      • संविधान संशोधन विधेयक पेश करने के दौरान लोकसभा में हंगामा, पेपर उछाले गए
      • कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं ने जयंती पर राजीव गांधी को किया याद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version