मयूरभंज। झारखंड में मोदी सरकार की नीतियों की वजह से महिलाएं स्वावलंबी हो रही हैं। लेकिन ओड़िशा की महिलाएं आज भी गरीबी में जीने को मजबूर हैं। ओड़िशा की बहनों को पीने का पानी लेने मीलों जाना पड़ता है, लेकिन झारखंड में ग्रामीण इलाकों में हमारी सरकार ने शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कर दी है। महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के द्वार खुले हैं। यह सब डबल इंजन की सरकार से संभव हो सका है। ओड़िशा को भी डबल इंजन की सरकार की जरूरत है। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुन: सरकार बनने जा रही है। आप सभी से अपील है कि ओड़िशा में भी भाजपा सरकार बनायें। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहीं। वह मंगलवार को ओड़िशा के मयूरभंज में आयोजित विजय संकल्प सभा में बोल रहे थे।
आदिवासियों का उत्थान सरकार की प्राथमिकता : रघुवर दास ने कहा कि आदिवासियों के विकास के लिए नरेंद्र मोदी ने पूरी प्रतिबद्धता से काम किया है। उनके नेतृत्व में झारखंड का संथाल समाज विकास के पथ पर है। वर्तमान सरकार ने संथालों के तीर्थस्थल लुगु बुरू मेला को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया। इससे पहले संथाल से झारखंड में तीन मुख्यमंत्री बने, लेकिन उन्होंने संथाल समाज के पवित्र धाम के विकास के लिए कुछ नहीं किया।
सरकार बनी तो दिव्यांग, बुजुर्ग और विधवा बहनों को एक-एक हजार रुपये
रघुवर दास ने कहा कि ओड़िशा में बदलाव का समय आ गया है। ओड़िशा ने नवीन पटनायक को चार बार मुख्यमंत्री बनाया। इस उम्मीद में कि राज्य का विकास होगा, लेकिन राज्य पिछड़ता चला गया। पूछिये नवीन पटनायक से कि प्रधानमंत्री पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जो पैसा भेजते हैं, वह कहां जाता है। ओड़िशा में भाजपा की सरकार बनी, तो सभी दिव्यांग, बुजुर्ग और विधवा बहनों को एक-एक हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। हर विधवा बहन के पास अपना पक्का मकान होगा।
Related Posts
Add A Comment