एजेंसी
मुजफ्फरपुर/ बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अगर आज आपको मंदिरों, बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर बम धमाके की खबरें नहीं सुनाई देती हैं, तो यह सब मोदी के डर के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए फिर से एक बार मजबूत भाजपा सरकार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनके डर से देश में आतंकवादी घटनाएं रुकी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की प्रतिबद्धता की वजह से आतंकवाद सीमित दायरे में हो गया है। उन्होंने कहा, अभी वे सुधरे नहीं हैं। खतरा अभी टला है, खत्म होना बाकी है। आज भी हमारे आसपास आतंकी नर्सरी चल रही है।
मोदी ने कहा, जब आतंकवाद बढ़ता है, तो उसका पहला शिकार आस्था के ही केंद्र होते हैं। इसलिए देश को ऐसी ही मजबूत सरकार की जरूरत होगी। कमल पर पड़ने वाला वोट राष्ट्ररक्षा के लिए होगा। मोदी ने पूछा कि क्या आतंक की इस नर्सरी को विपक्ष बंद कर सकता है? इसके अलावा आतंकवाद से लड़ने वाले सैनिकों का विशेषाधिकार हटा देने की बात करने वाली कांग्रेस क्या आतंक से लड़ सकती है?
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी की आज हालत ऐसी है कि उसे इस बात का पता ही नहीं है कि उसे प्रतिपक्ष का नेता बनने का मौका मिलेगा भी या नहीं। वर्ष 2014 में तो मौका मिला नहीं था। इस बार तो जनता इतने गुस्से में है कि 2019 में भी उन्हें कुछ नसीब नहीं होगा। उन्होंने कहा, जो लोग 50-55 सीट लेकर विपक्ष का नेता बनने तक की स्थिति में नहीं हैं, वे प्रधानमंत्री बनने के लिए दर्जी के पास कपड़े सिलवा रहे हैं। ये लोग चाहते हैं कि किसी भी तरह खिचड़ी सरकार बन जाये। कमजोर सरकार बन जाये। तब तीन महीने कोई प्रधानमंत्री बनेगा और तीन महीने कोई और। आपको क्या ऐसी बात मंजूर है? ऐसे लोगों को क्या वाकई देश और उसकी जनता के भविष्य की चिंता है?
मोदी ने कहा कि चौथे चरण के चुनाव के बाद विपक्ष चारों खाने चित हो गया है। एनडीए की लहर नहीं, सुनामी चल रही है। लोगों ने जनादेश दे दिया है। 23 मई को इसकी पुष्टि भर होनी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.


